कांग्रेस दिशाहीन, पार्टी में बिखराव के जिम्‍मेदार राहुल: खुर्शीद

Salman Khurshid and Rahul Gandhi
नई दिल्‍ली। केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस पार्टी में बिखराव की बात की, इसके साथ ही पार्टी की समस्‍याओं का जिम्‍मेदार राहुल गांधी को ठहराया। सलमान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने राजनीतिक विचारों से भटक गयी है। खुर्शीद ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि कांग्रेस पूरी तरह से बिखर चुकी है।

इस समय पार्टी को राहुल गांधी की सख्‍त जरूरत है, लेकिन राहुल पार्टी को नई दिशा देने के काम से कतरा रहे है। उन्‍होंने पार्टी की समस्‍याओं का सीधा जिम्‍मेदार राहुल गांधी को बताया है। खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी की 2 नंबर की पोजीशन है, लेकिन वह दिशाहीन है और पार्टी को सही दिशा नहीं दे पा रहे है।

राहुल बड़ी जिम्‍मेदारी नहीं उठा रहे है, और लोग उनकी जिम्‍मेदारी संभालने का इंतजार कर रहे है। पार्टी के पास इसके अलावा कोई दूसरा चारा भी नहीं है। इस समय पार्टी कई बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। कांग्रेस इस समय भटक चुकी है। उन्‍होंने कहा कि राहुल से पार्टी को वैचारिक दिशा की जरूरत है।

उन्‍होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाना चाहिए कि हमको अगले चुनाव में क्‍या लेकर आगे बढ़ना है। पार्टी के पास इस समय ऐसी कोई विचारधारा नहीं है, जिसको अगले चुनाव में वोटरे के सामने रखा जाए। इस समय पार्टी में ऐसे विचारों की जरूरत है, जिसको लेकर राहुल गांधी आगे बढ़ सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+