छात्रा के साथ दुव्र्यवहार मामले में राज्यपाल ने रिपोर्ट मांगी

राज्यपाल ने आज एक समारोह से इतर से इस घटना के संदर्भ में कहा, मैं रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहा हूं और फिर कुछ जवाब दूंगा। संस्थान के कराबी महिला छात्रावास की वार्डन उमा पोद्दार पर आरोप है कि उसने 10 साल की लड़की को कथित तौर पर खुद का मूत्र पीने के लिए विवश किया क्योंकि इस बच्ची ने बिस्तर गीला कर दिया था। इस मामले में उमा को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि कल ही बोलपुर की अदालत से उसे जमानत मिल गई।
इस शर्मनाक घटना पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राज्य सरकार से 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि स्कूल की वार्डन को शिकायत मिलने के फौरन बाद ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था क्योंकि स्कूल प्रशासन को लगातार इस बात का डर बना हुआ था कि बच्ची के अभिवाहकों द्वारा कोई बवाल न कर दिया जाये।
गौरतलब है कि आज ही वन इंडिया ने आपको बताया था कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से शांतिनिकेतन में घटित इस घटना पर अपनी रिपोर्ट मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications