25 जुलाई को होगी देशव्यापी बैंक हड़ताल

Two-days nationwide bank strike from Jul 25
चंडीगढ़। 25 जुलाई, इस दिन जहां एक समाजसेवी अन्ना हजारे दिल्ली के जंतर-मंतर पर भ्रष्टाचार को खत्म करने व सशक्त जनलोकपाल बिल लाने के लिए राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन करने जा रहे हैं वहीं अपनी मांगों को लेकर देश भर के विभिन्न बैंकों में कार्यरत लगभग 10 लाख बैंक कर्मचारी व अफसर इसी दिन दो दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं। बैंक कर्मचारी 25 व 26 जुलाई को अपनी लंबित मांगों के समर्थन में देशव्यापी हड़ताल करेंगे।

यह जानकारी देते हुए ऑल इंडिया पी एन बी ऑफिसर्ज एसोसिएशन हिसार (हरियाणा) मंडल के प्रधान ओ पी कथूरिया ने बताया कि यूनाईटिड फोरम ऑफ बैंक यूनियनज़ के आह्वान पर सभी यूनियनों के सदस्यों ने अपनी मांगे मनवाने के लिए यह सामूहिक फैसला किया है। कथूरिया ने वनइंडिया डॉट इन को जानकारी देते हुए बताया कि बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगे हैं जिन्हें लेकर वे संघर्षरत हैं।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करना, खंडेलवाल कमेटी की सिफारिशों को मनमाने ढंग से कार्यान्वयन करने पर एकतरफा कार्यवाही पर रोक लगाना, बैंक कार्यों में आऊटसोर्सिंग पर रोक लगाना तथा ग्रामीण बैंक शाखाओं को बंद करने पर रोक लगाना ऐसी कई मांगे हैं जिन्हें लेकर बैंक कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+