बच्चे के साथ पकड़ा गया अपहणकर्ता

उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में कैथ माजरी के परशु राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 जुलाई को वह सुबह 5 बजे सब्जी मण्डी अपने कार्य के लिए चला गया था। उसकी पत्नी पूनम लोगों के घर में काम करने चली गई थी। उसकी बेटी नेहा ने बताया कि गुड्डू अंकल जो उसका किरायेदार है, पीछे से घर आया और उसके बेटे छ: वर्षीय लविश को चीज देने के बहाने से लेकर चला गया, लेकिन अब तक घर नहीं आया। जिसकी उसने बहुत तलाश की, उसके बेटे ने महेन्दी रंग की टी-शर्ट, ग्रे रंग की पैन्ट पहनी हुई थी। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके बच्चे व अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस उपायुक्त, अम्बाला ने अपहरणकर्ता व बच्चे की तलाश के लिए अलग-2 टीमों का गठन किया और साईबर सैल की सहायता से दो टीमें पंजाब के लिए व 1 टीम उतर प्रदेश के लिए रवाना कर दी। पुलिस का उदेश्य न केवल अपहरणकर्ता को गिरफ तार करना था बल्कि अपहरण हुये बच्चे को सकुशल बरामद करना था। पुलिस ने कुछ ही घण्टों में तत्काल कार्यवाही करते हुये लुधियाना से अपहरणकर्ता को गिरफ तार करके उसके कब्जे से अपरहरण हुये बच्चे को सकु शल बरामद किया।
पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह परशु राम के मकान में किराये पर रहता था, उसकी पत्नी प्रीती करीब 15 दिन पहले घर छोडकर चली गई थी। उसे शक था कि उसकी पत्नी को उसकी मकान मालकीन ने भगाया है, इसी रंजिश के कारण उसने इस बच्चे का अपहरण किया था। उसने यह भी बताया कि एक दो दिन के बाद बच्चे को मार देता। लेकिन पुलिस ने 8 जुलाई की रात्रि करीब 8 बजे लुधियाना से आरोपी को गिरफ तार करके उसके मनसुंबो पर पानी फ ेर दिया। पुलिस ने परिवादी के बच्चे को उसके सुपुर्द कर दिया। जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायायिक हिरासत में भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications