हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री सड़क दुर्घटना में घायल

दोपहर को एक मिनी ट्रक जैसे ही खाना लेकर जा रहा था तो इसके सामने से अचानक एक स्कूटर आ गया। स्कूटर वाले को बचाने के लिए ट्रक ने इंमरजेंसी ब्रेक लगा दी। ट्रक के पीछे मंत्री की सरकारी कार तेज गति से आ रही थी और पीछे से ट्रक से भिड़ गई। अस्पताल में मंत्री का सीटी स्कैन कराया गया है और उनका चैक अप किया जा रहा है। मिनी ट्रक पंजाब व हरियाणा गवर्नर हाउस के समीप तैनात जवानों के लिए खाना लेकर जा रहा था। हादसे को लेकर पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस कहना है कि मंत्री के चालक की ओर से शिकायत करने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने स्वास्थ्य मंत्री राव नरेन्द्र सिंह के लिए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान, सीपीएस राम किशन फौजी और मुख्यमंत्री के प्रधान ओएसडी एम एस चोपड़ा सहित कई अन्य अधिकारी पीजीआई में स्वास्थ्य मंत्री का स्वास्थ्य जानने के लिए पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications