अब नोएडा एक्सटेंशन में दौड़ेगी मेट्रो

Metro line between Noida, Greater Noida approved
दिल्ली (ब्यूरो)। नोएडा एक्सटेंशन का जैसे जैसे टेंशन खत्म होता जा रहा है वैसे वैसे यहां खुशियां भी पैर फैलाती जा रही हैं। इसी क्रम में अब यहां मेट्रो भी दस्तक देने जा रही है जिसे नोएडा और ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने एक बैठक के बाद हरी झंड़ी दे दी है।

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजीव सरन ने बताया कि नोएडा सिटी सेंटर लाइन को नोएडा एक्सटेंशन तक तथा सेक्टर 62 होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 24 तक विस्तर को मंजूरी दी गई है इसी तरह डीएमआरसी की जनकपुरी पश्चिम से बॉटनिकल गार्डन तक प्ररस्तावित तीसरे चरण की लाइन के उत्तर प्रदेश वाले बॉटनिकल गार्डन कालिंदी कुंज खण्ड के निर्माण को भी स्वीकृति दे दी गई है। इस खण्ड पर दो स्टेशन बनाए जाएंगे। अब राज्य सरकार को इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

1816 करोड़ रुपये आएगा खर्च

नोएडा सिटी सेंटर से सेक्टर 62 होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 24 तक 6.67 किलोमीटर लाइन के निर्माण पर लगभग 1816 करोड रुपए की लागत आएगी। जिसमें से 1023 करोड रुपए नोएडा प्राधिकरण और बाकी डीएमआरसी वहन करेगा। इसी लाइन को सेक्टर 71 के समीप विभाजित कर नोएडा एक्सरेशन को जोड़ा जाएगा। जिसके निर्माण पर करीब 1800 करोड की लागत आएगी जिसे नोएडा प्राधिकरण एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मिल कर वहन करेंगे।

पीपीपी माडल पर बनाए जाने की योजना

योजना व्यय अधिक होने के कारण इसे पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर बनाए जाने की योजना है। बोर्ड ने कालिंदी कुंज से बॉटनिकल गार्डन तक की मेट्रो की डीपीआर को मंजूरी दे दी है। मेट्रो विस्तार की इस योजना का कार्य दिल्ली की तरफ से शुरू हो चुका है। डीपीआर को शासन से अनुमोदित कराने के बाद सहमति पत्र साइन किया जाएगा। प

बैठक में यूपी सरकार के भी प्रतिनिधि मौजूद

बैठक में यूपी सरकार, आवास विकास परिषद तथा नोएडा विकास प्राधिकरण तथा डीएमआरसी के अधिकारी शामिल थे। साढ़े छत्तीस किलोमीटर की इस लाइन के तैयार हो जाने से नोएडा में रहने वाले छात्रों को भी चार प्रमुख विश्वविद्यालयों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके अलावा दिल्ली वाले भी मेट्रो से ओखला बर्ड सेंचुरी पहुंच सकेंगे। यह कालिंदी कुंज से ओखला बैराज के बीच में है। लाइन के विस्तार पर करीब 1400 करोड़ रुपये खर्च की लिए सहमति जताई गई है। जिसके बाद यह साफ हो गया कि तीसरे चरण में मेट्रो के निर्माण में कालिंदी कुंज तक जाने वाली लाइन को विस्तार देते हुए नोएडा के बोटेनिकल गार्डन तक जोड़ा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+