मानसून के आते ही दिल्ली में डेंगू का डर

आपको बता दें कि डेंगू से हर साल यहां कुछ लोग काल कलवित हो जाते हैं जिससे दिल्ली सरकार भी हमेशा डरी रहती है। इसी क्रम में कल नगर निगम के अधिकारियों ने एक बैठक कर मच्छरों के प्रजनन की जांच और जागरूकता कार्यक्रम तेज करने के तरीकों पर चर्चा की क्योंकि पिछले हफ्ते ही उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइन्स से एक डेंगू का मरीज मिला है। इससे पहले पश्चिमी दिल्ली के शाहदरा से एक व्यक्ति में डेंगू के लक्षण पाए गए थे, जिससे सरकार अंदर ही अंदर हिली हुई हैं। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. यादव ने कहा कि हम लोग इस बाबत नियमित बैठकें कर रहे हैं पर जरूरत है कि इस मामले में लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाई जाए।
उन्होंने बताया कि इस साल मलेरिया के 86 मामले सामने आए वहीं चिकनगुनिया के भी कुछ लक्षण इस बार दिल्ली में मिले हैं। उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम के आगमन के साथ, कूलर, फूल फूलदान, अशुद्ध ओवरहेड टैंक आम है जो मच्छरों के प्रजनन में बड़ी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के द्वारा एक सर्वेक्षण में हाल ही किए गए सर्वे में 12,000 से अधिक कार्यालयों और घरों में मच्छर प्रजनन के लक्षण मिले हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें साथ ही कूलर में यदि पानी हो तो उसे निकाल दें। साथ ही उसमें मिट्टी का तेल झिड़क दें।












Click it and Unblock the Notifications