लालू यादव के रिश्तेदार पप्पू यादव की गोली मारकर हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह स्थानीय लोगों ने पप्पू यादव और नौकर की हत्या की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि पप्पू यादव की गोली मारकर हत्या की गई है जबकि उनके नौकर को मारने पीटने के बाद गोली मारी गई है।
पुलिस ने यह भी बताया कि पप्पू यादव यादव की हत्या घर के अंदर ही की गई है। उन्हें बेहद नजदीक से गोली मारी गई है। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो देर रात आधा दर्जन लोग पप्पू यादव के घर आये थे। पुलिस ने आस-पास के इलाकों को सील कर दिया है और मामले की छानबीन कर रही है। मालूम हो कि सुभाष यादव आरजेडी प्रमुख लालू यादव की धर्मपत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई है। सुभाष यादव खुद एक सांसद है और उनके साले पप्पू यादव जिनकी हत्या की गई है राजनीति से जुडे़ हुए है।
पुलिस राजनीतिक और आपसी रंजिश दोनों को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। खबर यह भी मिली है कि पप्पू यादव का किसी से जमीनी विवाद था। वहीं पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल पूरे इलाके में अलर्ट कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications