परवेज ने पीट-पीट कर की अभिनेत्री लैला खान की हत्‍या

Laila Khan stepfather killed the whole family
मुंबई। पाकिस्‍तानी मूल की बॉलिवुड अभिनेत्री लैला खान की मर्डर मिस्‍ट्री में अब एक नया मोड़ आ गया है। हिरासत में लैला के सौतेले बाप ने लैला समेत पूरे परिवार की हत्‍या का राज खोल दिया है। परवेज अहमद टाक ने बताया कि उसने ही लैला और उसके परिवार की हत्‍या कर दी है। जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस की कस्‍टडी में परवेज ने ऐसा बयान दिया है।

परवेज ने कबूल किया है कि उसने लैला और लैला की मां और भाई बहनों को रॉड से पीट-पीटकर हत्‍या कर दी। उसने कहा कि वह रॉड से उन लोगों को तब तक पीटता रहा जब तक उनकी मौत न हो गयी। इस भयानक हत्‍याकांड में फार्म हाउस का चौकीदार शाकिर भी शामिल था।

सूत्रों के अनुसार कश्‍मीर पुलिस अब परवेज को महाराष्‍ट्र पुलिस के हवाले करेगी, शायद कर चुकी है। महाराष्‍ट्र पुलिस को परवेज के लिए ट्रांजिट रिमांड मिल गयी थी। मामले की गंभीरता और सुरक्षा को देखते हुए महाराष्‍ट्र पुलिस परवेज को हेलीकॉप्‍टर से मुंबई लायी। पुलिस ने कोर्ट से परवेज को 4 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेने की अपील की थी।

इसके बाद इस मामले को सुप्रीम कोर्ट भेजा गया। किश्‍तवाड़ पुलिस को इसपर कोई आपत्ति न होने की वहज से परवेज को महाराष्‍ट्र पुलिस को सौपे जाने का आदेश हो गया। महाराष्‍ट्र पुलिस का विशेष दल परवेज को लेने के लिए रवाना हो गया। इससे पहले परवेज ने कहा था कि लैला और उसका परिवार पिछले साल ही मर चुका है। और उससे भी पहले परवेज का बयान आया था तो उसने कहा था कि लैला ने दाउद इब्राहिम के करीबी से शादी कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+