दिनेश शर्मा एक बार फिर चुने गये लखनऊ के मेयर

oneindia Predication
लखनऊ। बीते 30 जून यानि कि आज से 8 दिन पहले वन इंडिया ने इस बात की भविष्‍यवाणी की थी कि लखनऊ के मेयर एक बार फिर दिनेश शर्मा ही बनेंगे और अब परिणाम सबके सामने है। लखनऊ से मेयर पद पर दिनेश शर्मा विजय रहे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी को 1 लाख 71 हजार वोटों से हरा दिया। आपको बताते चलें कि हमारे सहयोगी पं. अनुज के शुक्‍ल ने इस महा प्रतियोगिता के संबंध में पहले ही भविष्‍यवाणी कर दी थी यहां तक उन्‍होंने दूसरे स्‍थान पर आने वाले का भी नाम बता दिया था।

उल्‍लेखनीय है कि शनिवार को मतगणना के रुझान आते रहे और भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा लगातार बढ़त बनाते रहे। भाजपा का कमल ऐसा खिला की अन्य सभी दलों के प्रत्याशियों के चेहरे मुरझा गए। हर जोन में डॉ शर्मा ने कुल पड़े मतों में आधे तो अपने ही नाम कर लिए। यह सिलसिला लगातार छह जोन तक जारी ही रहा। खुद की उम्मीद से परे डॉ शर्मा ने 1,71,824 वोटों से जीत हासिल की। देर रात डॉ. शर्मा समर्थकों के साथ फैजाबाद रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक पहुंचे और जिला निर्वाचन अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

महापौर चुनाव में शुरुआत से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी। हालांकि मतदाताओं के मन की बात कोई नहीं परख सका। ईवीएम बोली तो सबकी बोलती बंद हो गई। पिछले साल शादी का सेहरा बांधने वाले डॉ. शर्मा के सिर शनिवार को जीत का सेहरा भी बंधा। उन्होंने कुल पड़े 7,35,491 वोटों में 3,35,025 वोट डॉ.शर्मा को मिले। कांग्रेस से महापौर पद के प्रत्याशी डॉ.नीरज बोरा को विधान सभा के बाद एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा। डॉ. बोरा को 1,63,201 वोट से ही संतोष करना पड़ा।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब वन इंडिया की भविष्‍यवाणी सही हुई हो। इससे पहले भी पं अनुज के शुक्‍ल ने इंडियप प्रीमियर लीग की भविष्‍यवाणी की थी। उन्‍होंने बताया था कि कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल चैंपियन बनेगी और हुआ भी ऐसा था। पं. अनुज के शुक्‍ल ने यह भी बता दिया था कि उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी बहुमत हासिल करेगी और अखिलेश यादव मुख्‍यमंत्री होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+