मनमोहन सिंह को हर माह मिलती है 1.60 लाख रूपये सैलरी

अगर पीएमओ की सैलरी रिपोर्ट को देखा जाए तो मनमोहन सिंह की सैलरी उनके मीडिया सलाहकार (पंकज पचौरी) से मात्र 30 हजार रूपये ज्यादा है। पीएमओ आफिस द्वारा मनमोहन सिंह समेत पीएम आफिस के सभी कर्मचारियों की आमदनी जनता के सामने रख दी है। पीएमओ ने आरटीआई के आर्टिकल 4 के तहत यह फैसला लिया गया है।
पीएमओ में कुछ 404 कर्मचारी और अधिकारी है। पीएमओ ने केवल सैलरी ही नहीं बल्कि तीन लोगों की संपत्ति का आकड़ा भी जनता के सामने रख दिया है। प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज पचौरी की सैलरी 1.30 लाख रूपये है। पीएम के ऑफिसर्स ऑन स्पेशन ड्यूटी मुथुर कुमार की सैलरी 1.44 रूपये है। पीएम के विशेष दूत एसके लांबा की सैलरी 1.13 रूपये है।
जिन लोगों की सैलरी पीएमओ की वेबसाइट पर जारी की गयी है उनमें 6 ज्वाइंट सेक्रेटरी, 10 डायरेक्टर्स, 4 पर्सनल सेक्रेटरीज, 5 ओएसडीज, 23 सेक्शन ऑफिसर्स, 41 प्राइवेट सेक्रेटरीज, 72 असिस्टेंट्स, 42 पर्सनल असिस्टेंट्स, 7 स्टेनोग्राफर्स, 45 अपर डिवीजन क्सर्क्स, 29 लोअर डिवीजन क्लर्क्स, 28 ड्राइवर्स, 1 कारपेंटर, 1 फोटो स्टेट ऑपरेटर, 1 कुक, 15 ड्राफ्टरीज, 124 प्यूंस है।












Click it and Unblock the Notifications