'वफा' लैला खान से अपनों ने ही की होगी बेवफाई!

जी हां ससपेंस की कब्र में 18 माह से जो लाश अपनी सच्चाई बताने के लिये तड़प रही थी अब उसपर से पर्दा उठ रहा है। इतना ही नहीं मुंबई से इगतपुरी और इगतपुरी से दुबई भागने की थ्योरी पर भी फुलस्टाप लगता दिख रहा है। लैला के सौतेले पिता परवेज टाक ने इस बात का भी खुलासा किया है कि जिस दिन लैला का मोबाइल स्विचऑफ हुआ था उसी दिन उसकी जिंदगी को भी स्विचऑफ कर दिया गया था। वहीं परवजे टाक ने पुलिस को यह भी बताया कि सिर्फ लैला ही नहीं उसके भाई, दो बहन और मां सभी की हत्या कर दी गई है। फिलहाल इन खुलासों पर लैला के पिता नादिर शाह पटेल को यकीन नहीं है और उन्होंने लैला के गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है।
नरसंहार में कितने किरदार?
वैसे तो लैला ने फिल्मों में कम ही काम किया मगर उसके नाम का डंका खूब मचा। कभी उसका नाम अंतरंग रिश्तों के चलते उछला तो कभी आतंकियों से संबंध को लेकर। मगर अब नरसंहार की खबर सामने आने के बाद लैला का नाम सनसनी बन गया है। मगर सवाल यही है कि आखिर कौन है लैला का इतना बड़ा दुश्मन? इस पूरे मामले में परवेज टाक सहित अफगान और सोनू का नाम सामने आ रहा है। अफगान लैला का ब्वायफ्रेंड है तो सोनू लैला की मां शालिना का दूसरा पति। राखी सांवत के भाई और फिल्म निर्देशक राकेश सावंत ने भी इस बात को कबूला है कि वह जब भी फिल्म के सिलसिले में लैला खान के घर जाते थे तरे वहां अफगान मौजूद रहता था। इन नामों पर शक इसलिये भी है क्योंकि जिस दिन से लैला लापता है उसके बाद से ही ये दोनो अंडरग्राउंड हैं।
लैला का अतीत भी है संदिग्ध
सूत्रों की मानें तो लैला की शादी मुनीर खान से हुई थी। मुनीर हरकत उल जेहादी (हूजी) से जुडा हुआ है। वहीं ऐसा भी बताया जा रहा है कि परवेज टाक के तार लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं। सबसे संदिग्ध अतीत तो लैला की मां से जुडा है। सितंबर 2011 में दिल्ली हाईकोर्ट के गेट नंबर पांच पर हुए धमाके में विस्फोटक रखने के लिये जिस गाड़ी (आउटलैंडर) का प्रयोग किया गया था वो लैला की मां के नाम से रजिस्टर्ड था। वहीं इगतपुरी स्थित लैला के फार्महाउस पर दुबई से कई संदिग्ध अक्सर आते थे। इससे पहले की उस फॉर्महाउस का राज खुलता उसे खाक कर दिया गया था।
कहते हैं कि किसी भी वारदात की तीन जड़े होती हैं। जर, जोरू और जमीन। लैला तो इन तीनों के बीच में फंसी हुई थी। लिहाजा पुलिस इन सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है कि लैला की हत्या किसी साजिश या रंजिश का नतीजा है या फिर उलझे प्रेम संबंधों का कोई पेंच। या फिर वो जायदाद जिसे लैला ने गलत या सही करके कमाया था। हाथ लगी जानकारी की मानें तो मुंबई के पॉश इलाके आशिवारा में लैला का 2 करोड का फ्लैट, मीरा रोड पर 50 लाख फ्लैट और नासिक के इगतपुरी में 1 करोड़ का बंगला था। इतना ही नहीं उसके पास सोने के जेवरात और आउटलैंडर, मर्सिडीज व बीएमडब्लू जैसे महंगे कार भी थे। जानकारी के मुताबिक इस संपत्ति पर अफगान, सोनू और परवेज की नजर थी। वहीं लैला के जैविक पिता ने भी इस संपत्ति पर हक दायर किया है।
टाक की मानें तो लैला के परिवार को मारने की प्लानिंग पहले ही बना ली गई थी। टाक ने पुलिस को बताया कि बीते 7-8 फरवरी को मुंबई के पास लैला और उसके परिवार वालों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सवाल कई हैं जिनका जवाब ढूढना पाना बहुत मुश्किल है। और इस रहस्य से पर्दा तभी उठ सकेगा जब लैला मिलेगी या फिर उसकी लाश।
क्या 18 महीने पहले की गुमशुदगी अब कत्ल के टर्निंग प्वाइंट पर पहुंच चुकी है?
क्या बॉलीवुड की 'वफा' से अपनों ने ही बेवफाई कर दी?
क्या पूरे परिवार के साथ लैला को मौत के घाट उतार दिया गया है?
-
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
Netanyahu कहां हैं, क्या सच में हो गई मौत? इज़राइल पीएम दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक में रहे नदारत -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत?












Click it and Unblock the Notifications