लापता बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान की मौत

मुम्बई। पाक मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान फरवरी 2011 में अपने परिवार के साथ लापता हो गयी थी। अब जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने दावा किया है कि लापता पाकिस्‍तानी अभिनेत्री की मौत हो चुकी है। इसके पहले खबर आई थी कि लैला के पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ गहरे संबंध है। लश्कर-ए-तैयबा के साथ भी उसके खास संबंध बताये जा रहे थे।

अभी हाल ही में लैला का मददगार फॉरेस्ट कांट्रेक्टर परवेज इकबाल जम्मू रेलवे स्टेशन पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बाद में पुलिस उसको जम्‍मू लेकर पहुंची जहां उसके साथ गहन पूछ-ताछ की जा रही थी। गुरूवार को जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने परवेज के हवाले से खुलासा किया है क‍ि लैला खान की हत्‍या की गयी थी।

लैला खान को लेकर क्यों चुप है बॉलीवुड

लैला खान और उनकी मां सलीना पटेल हमेशा सुरक्षा एजेंसियों के घेरे में रहीं हैं क्योंकि उन पर संदेह है कि उनके संबंध लश्कर ए तैयबा के आंतकियों के साथ हैं। सूत्रों के अनुसार लैला खान की मां से परवेज ने शादी की है। पुलिस के मुताबिक परवेज टाक ने पूछताछ के दौरान यह सनसनीखेज खुलासा किया है। परवेज का कहना है कि मुंबई के पास लैला और उसके परिजनों की गोली मारकर हत्‍या कर दी गयी थी।

इससे पहले परवेज से पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि लैला दुबई में है और दाउद इब्राहीम के एक करीबी से उसने शादी कर ली है। उसने दाऊद के करीबी कमल यदवानी के बेटे वाफी खान से उसने शादी की है। वह 'डी कंपनी' के लिए काम कर रही है। दिल्ली हाईकोर्ट बम ब्लास्ट मामले में लैला खान की मित्शुबिसी आउटलेंडर कार जो 29 मई को किश्तवाड़ में एक दुकान से मिली थी, मुंबई में जुलाई 2011 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों से पहले आतंकियों ने रेकी में इस्तेमाल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+