अभिनेत्री लैला खान की मौत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

लैला और पूरे परिवार की मौत का खुलासा जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए परवेज अहमद टाक ने पूछताछ के दौरान किया था। इससे पहले अभी हाल ही में परवेज ने कहा था कि लैला दुंबई में है, और उसने दाउद इब्राहीम के एक करीबी से उसने शादी कर ली है। लैला ने दाऊद के करीबी कमल यदवानी के बेटे वाफी खान से उसने शादी की है।
लैला खान को लेकर क्यों चुप है बॉलीवुड
ऐसा भी खुलाया किया गया था कि लैला अब 'डी कंपनी' के लिए काम कर रही है। लश्कर के साथ भी उसके खास संबंध बताये गये थे। लैला खान और उसके परिवार के सदस्यों के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लैला के पिता नादिर पटेल की शिकायत पर मामला ओशिवरा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।
सूत्रों के अनुसार पटेल ने जिन दो लोगों पर मामले दर्ज कराया है उनमें परवेज अहमद भी शामिल है। दूसरा आरोपी आसिफ शेख मुंबई का रहने वाला है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस केस की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। आशंका है कि क्राइम ब्रांच की टीम कश्मीर जाकर परवेज को हिरासत में लेगी।
परवेज ने सनसनीखेज खुलासे के साथ कहा था कि मुंबई के पास लैला और उसके परिजनों को पिछले साल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इनमें लैला की मां शेलीना पटेल, बड़ी बहन हजमीना, जुड़वा बच्चे जारा और इमरान तथा एक अन्य रिश्तेदार है। कश्मीर में गिरफ्तार परवेज अहमद को लैला का सैतेला बाप भी बताया गया है।
ऐसा लग रहा है कि भावंरी देवी हत्याकांड की तरह ही लैला मामला भी उलझकर रह जाएगा, लेकिन सुलझ नहीं पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications