अखिलेश-प्रणब संग सज़ायाफता विधायकों ने किया लंच

पूर्व वित्त मंत्री और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार प्रणव मुखर्जी चुनाव को लेकर मंगलवार को सपा और बसपा का समर्थन जुटाने के लिए लखनऊ आए थे। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर लंच कार्यक्रम के दौरान एक नया विवाद खड़ा हो गया है।
लंच पर पहुंचे लोगों में जेल की सजा काट रहे दो विधायक भी देखे गये। लंच पर पहुंचे विधायक मुख्तार अंसारी और विजय मिश्रा को सिर्फ जेल से विधानसभा जाने की छूट मिली हुई है। मुखर्जी ने इस दौरान मुलायम सिंह और पार्टी के अन्य कई नेताओं से मुलाकात की।
मुख्तार अंसारी इन दिनों आगरा तथा विजय मिश्रा इलाहाबाद जेल में बंद चल रहे हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेश राजभर ने इस मामले पर कहा है कि जेल में बंद किसी भी विधायक को केवल विधानसभा में ही भाग लेने की अनुमति मिलती है। वह निजी तौर पर कही नहीं जा सकते है। अखिलेश यादव द्वारा प्रणव के सम्मान में भोज का आयोजन किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications