ओसामा का पता बताने वाले अफरीदी को सज़ा क्‍यों?

Osama Bin Laden
वॉशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान से डॉक्टर शकील अफरीदी को दी गयी सजा की खबरों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। खबरों में कहा गया था कि ओसामा बिन लादेन को ढूंढ़ने में अमेरिका की मदद करने वाले इस डॉक्टर को सजा सीआईए के साथ संबंधों को लेकर नहीं बल्कि आतंकियों के साथ उसके संबंधों को लेकर दी गयी है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने संवाददाताओं से कहा, "हम असल में इन हालिया खबरों को लेकर स्पष्टीकरण चाहते हैं। हमने पाकिस्तान की सरकार के सामने यह मामला उठाया है।"

पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी एपीपी की खबरों में कहा गया था कि ऐबटाबाद में एक नकली टीकाकरण अभियान चलाकर ओसामा बिन लादेन को ढूंढ़ने के लिए सीआईए की मदद करने के लिए डॉक्टर अफरीदी को सजा दी गयी है।

लेकिन पाकिस्तानी मीडिया में कल आयी खबरों में कहा गया कि अफरीदी को सीआईए के साथ उसके संबंधों को लेकर नहीं बल्कि प्रतिबंधित आतंकी समूह लश्करे इस्लाम और उसके प्रमुख मंगल बाग अफरीदी के साथ संबंधों के आरोप में सजा सुनायी गयी है।

टोननर ने कहा, "इससे उनकी सजा और सजा के आधार को लेकर विरोधाभास दिख रहा है। इसलिए हम स्पष्ट जानकारी पाने की कोशिश कर रहे हैं।" इसी बीच एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि वह अफरीदी के आतंकी समूह के साथ संबंधों की खबर पर विश्वास नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने भ्रामक खबरों को लेकर पाकिस्तान से स्पष्टीकरण मांगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+