प्रणब दा का मेन्‍यू: लंच में पनीर बटर मसाला तो डिनर में फिश फ्राई

लखनऊ। पीए संगमा की ओर से एक के बाद एक तीर पड़ने जारी हैं, ऐसे में प्रणब मुखर्जी राष्‍ट्रपति पद की दावेदारी को कमजोर नहीं करना चाहेंगे। लिहाजा वो देश भर में घूम-घूम कर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उनका अगला पड़ाव उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है, जहां वो राज्‍य के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात करेंगे। मुगलई खाने के लिए मशहूर लखनऊ में उनके लिए खास दस्‍तरख्‍वान सजाया जायेगा।

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब दा मंगलवार को लखनऊ में होंगे जहाँ वो प्रमुख राजनीतिक दलों के विधायकों से मिलेगें और अपने लिए समर्थन जुटाएँगे |

खास बात यह है कि प्रणब दा जहां एक तरफ पनीर बटर मसाला नोश फरमाते हुए राज्‍य के युवा मुख्यमंत्री के साथ लंच करेंगे तो वहीँ दूसरी तरफ उसी रात पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के साथ नान के टुकड़ों में फ्राई फिश लेंगे और राष्ट्रपति पद पर समर्थन की बात को पक्‍की करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी प्रणब दा मंगलवार को सबसे पहले समाजवादी पार्टी के नेताओं व विधायकों से मिलेगें, आपको बता दें की इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रणब के सम्मान में भोज भी रखा है अतः वो दोपहर में मुख्यमंत्री के साथ भोजन करेंगे।

दोपहर के खाने के बाद प्रणब मुखर्जी कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने ये भी बताया कि प्रणब की कांग्रेस व रालोद के विधायकों से ये मुलाकात एक होटल में होगी। देर शाम को बसपा नेताओं व विधायकों के साथ रात्रिभोज करेगें। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेंद्र मदान ने कहा कि मुखर्जी लगभग पौने बारह बजे लखनऊ पहुंचेंगे। सपा और बसपा दोनों ने पहले से ही राष्‍ट्रपति पद के लिए प्रणब मुखर्जी का समर्थन का ऐलान कर चुके हैं। फिर भी एक फॉर्मेलिटी के तौर पर प्रणब इस भोज के माध्‍यम से समर्थकों के करीब जाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+