मृतक महिला के परिवार को नहीं दूंगा मुआवजा: सलमान खान

हादसे के बारे में सोहेल खान से पूछे जाने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि दुर्घटना के समय गाड़ी में मै नहीं था। उस समय परिवार का कोई सदस्य वहां नहीं था। मुझे इस हादसे के बारे में एक घंटे बाद पता चला। जब यह हादसा हुआ था उस समय ड्राइवर धनंजय खाना खाने घर गया था। हादसे का समय रात लगभग 12- 12:30 बताया जा रहा है।
सोहेल ने ड्राइवर के बचाव में कहा कि बारिश के समय लोग काला प्लास्टिक ओढ़कर सो जाते है। जिस महिला की मौत हुई वह सड़क पर काला प्लास्टिक ओढ़कर सो रही थी। जिस मोड़ पर यह हादसा हुआ वह ब्लाइंड मोड़ था। उन्होंने बारिश को भी इस दुर्घटना का जिम्मेदार बताया। इसके साथ ही सोहेल खान ने कहा कि फुटपाथ पर सोने वालों को जरा ध्यान रखना चाहिए।
सलमान खान से टीवी चैनलों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। कानून अपना काम करेगा। सहायता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि शायद महिला के परिवार वालों ने उनको निकाल दिया था, इसी कारण वे रोड़ पर सो रही थी। इसलिए अगर कोई उनका परिजन होने का दावा करता है तोभी उसको मुआवजा नहीं दूंगा। पुलिस अभी इस मामले पर कुछ बोलने से कतरा रही है।
सोहेल खान ने बताया कि महिला सड़क पर सो रही थी, लेकिन कुछ लोगों ने बताया कि महिला सड़क क्रास कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications