हरियाणा को मिली नई ट्रेन, दो के रूट बढ़ाए

Railway introduces new train for Haryana
चंडीगढ़। हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि रोहतक-पानीपत नई सवारी रेलगाड़ी शीघ्र ही आरम्भ हो जाएगी तथा जींद-सिरसा सवारी गाड़ी को हिसार तक व दिल्ली-जींद सवारी रेलगाड़ी को नरवाना तक बढ़ाया है। इसके अलावा, कई अन्य मेल/एक्सप्रेस रेलगाडिय़ों का भी विस्तार किया गया है, जिससे हरियाणा के कई शहरों को लाभ होगा।

रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुडडा ने जानकारी देते हुए कहा कि इन रेलगाडिय़ों की समयसारणी रेलवे मंत्रालय द्वारा जारी की जा चुकी है और गाडिय़ों का औपचारिक शुभारम्भ की घोषणा भी रेलवे मंत्रालय द्वारा शीघ्र की जाएगी। उन्होंने कहा कि रेलवे मंत्रालय द्वारा जारी समयसारणी अनुसार रोहतक-पानीपत सवारी रेलगाड़ी प्रतिदिन चलेगी। रोहतक से यह रेलगाड़ी प्रात: 11:45 बजे चलेगी तथा बाद दोपहर 2 बजे पानीपत पहुंचेगी तथा पानीपत से 2:30 बजे रोहतक के लिए चलेगी तथा 4:40 बजे रोहतक पहुंचेगी। इस रेलगाड़ी से रोहतक, सोनीपत तथा पानीपत जिलों के लोगों को विशेष लाभ होगा।

इसी प्रकार, जींद-सिरसा सवारी गाड़ी को हिसार तक बढ़ाया गया है। यह रेलगाड़ी जींद से सायं 4:25 बजे चलेगी तथा सिरसा रात 10:45 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद यह हिसार के लिए रवाना होगी तथा देर रात 00:25 बजे हिसार पहुंचेगी। हिसार से प्रात: 4:20 बजे चलेगी तथा सिरसा प्रात: 6:10 बजे पहुंचेगी। सिरसा से 6:20 बजे चलकर बाद दोपहर 2:50 बजे जींद पहुंचेगी। इस रेलगाड़ी से हिसार, फतेहाबाद व सिरसा जिले के लोगों को लाभ होगा, क्योंकि उन्हें हिसार व सिरसा के बीच नई सवारी गाड़ी की सुविधा मिलेगी।

दीपेन्द्र ने कहा कि दिल्ली-जींद सवारी गाड़ी को नरवाना तक बढ़ाया गया है। यह गाड़ी रात 9:45 बजे जींद पहुंचेगी और रात 10 बजे नरवाना के लिए चलेगी और रात 10:45 बजे नरवाना पहुंच जाएगी। रात्रि 11:15 बजे नरवाना से चलेगी तथा जींद 00:05 बजे पहुंच जाएगी। इसी प्रकार, रानीखेत-काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस रेलगाड़ी का विस्तार जोधपुर तक किया गया है। इस दैनिक रेलगाड़ी से गुडग़ांव तथा रेवाड़ी जिले के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली-सराय रोहिल्ला से उधमपुर तक सप्ताह में तीन बार वातानुकूलित नई एक्सप्रेस रेलगाड़ी, अमृतसर-हजुरसाहिब-नादेड़ सुपर फास्ट सप्ताहिक रेलगाड़ी, दिल्ली-सराय रोहिल्ला-बांद्रा (ट्रमिनस) सप्ताहिक एक्सप्रेस प्रस्तावित रेलगाड़ी चलने से भी राज्य के लोगों को लाभ होगा। इन रेलगाडिय़ों का पानीपत, अंबाला छावनी, जाखल, रोहतक, गुडग़ांव, रेवाड़ी तथा नारनौल के स्टेशनों पर ठहराव होने से राज्य के लोगों को लाभ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+