बिहार के छपरा में अजब शादी की गजब कहानी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला बिहार का है जहां के सारण जिले के भगवानगंज बाजार के निवासी देवानंद पासवान का विवाह सीता नाम की युवती के साथ तय हुआ था । आपको बताते चलें कि तय तिथि के अनुसार बुधवार को दोनों का विवाह बंधन में बंधना तय हुआ। लेकिन वहीं अगर परिवार से जुड़े लोगों कि माने तो देवानंद इस विवाह से नाखुश था जिसको लेकर वह घर से भाग गया। इसके बाद दोनों पक्षों में हाय-तौबा मच गई।
इसी बीच देवानंद के परिजनों ने उसके छोटे भाई से विवाह का प्रस्ताव लड़की पक्ष वालों को दिया। लड़की पक्ष वालों ने तो यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, लेकिन समस्या यह थी कि देवानंद का छोटा भाई रविरंजन पासवान मारपीट के एक मामले में छपरा जेल में बंद था, पर दोनों पक्ष निराश नहीं हुए और तय तिथि पर ही शादी करने को ठान ली।
दोनों पक्षों ने न्यायालय में एक आवेदन देकर रविरंजन के विवाह की गुहार लगाई। न्यायालय ने बुधवार को रविरंजन को पुलिस की सुरक्षा में भेजकर विवाह करने का आदेश दे दिया, जिसके बाद वह अशोक नगर मुहल्ले में बारात लेकर पहुंचा, जहां उसने सीता के साथ अग्नि के सात फेरे लिए। दोनों पूरे धूमधाम और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ परिणय सूत्र में बंध गए।
विवाह के बाद दुल्हन के पिता दशरथ मांझी ने कहा कि जोडियां सचमुच भगवान ही तय करते हैं। उनकी बेटी की किस्मत में शायद रविरंजन ही लिखा था, इसलिए देवानंद से विवाह तय होने के बाद भी शादी रविरंजन से हुई। उधर, विवाह से खुश रविरंजन ने कहा कि किसी लड़की और उसके परिजनों के लिए तय विवाह का टूट जाना बेहद दुखदायी होता है।
विवाह तय हो जाने के बाद उनके बड़े भाई घर से भाग गए तो उनकी गलती की सजा किसी बेकसूर लड़की को क्यों मिले, यही सोचकर उसने इस विवाह के लिए हामी भर दी। विवाह के बाद दूल्हा बना रवि फिर से न्यायिक हिरासत में जेल चला गया लेकिन उसने भरोसा जताया कि उसे जल्द ही न्याय मिलेगा और वह फिर से सीता के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर सकेगा।
-
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने












Click it and Unblock the Notifications