चंडीगढ़ समेत कई मेट्रो शहरों में फैल रहा जिगोलो का धंधा

चंडीगढ़ पुलिस की मुस्तैदी के कारण मर्द देह व्यापार माफिया कोई स्थाई तौर पर तो कोई अड्डा बनाने में सफल नहीं हो रहा हैं लेकिन मौहाली, पंचकुला में जाकर सफलता प्राप्त कर चुका हैं। माफिया से संबंधित जरूरत मंद महिलाओं को युवा वर्ग की सप्लाई दिल्ली के अतिरिक्त हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों से सप्लाई कर रहा हैं। चंडीगढ में तेजी से बढ़ रहें इस व्यापार में नवयुवकों को फंसाया जा रहा हैं जो मौज मस्ती के साथ-साथ आर्थिक धन भी कमाते हैं।
बढ़ती हुई उपभोक्तावादी संस्कृति में कम समय में ज्यादा धन कमाने की लालसा और ऐशो आराम के चक्कर में, जहां युवा वर्ग अपनी राह भूल रहा हैं, वहीं पति की अनदेखी, पति पत्नी के आपसी संबंधों में नीरसता, पति पत्नी की लम्बी दूरी, बच्चों के अन्य शहरों में रहने के कारण शेष बचे समय को पास करने के लिए ज्यादातर महिलाएं घर से बाहर निकलने लगी हैं। संभ्रात परिवारों की महिलाए अधिकतर ब्यूटी पार्लरो में देखी जाने लगी हैं पर ज्यादातर महिलाए ऐसे पार्लरो को प्राथमिकता देती हैं, जहां पुरूषों द्वारा सौन्दर्य निखार का काम किया जाता हैं, क्योंकि गैर मर्दों से मसाज इत्यादि में ज्यादा आनंद मिलता हैं और यही आनंद सैक्सी रूप में परिवर्तित हो जाता हैं।
पारिवारिक तनाव या पति से असंतुष्ट महिलाएं न सिर्फ मर्द देह व्यापार की और आर्कषित हो रही हैं बल्कि मददगार के रूप में अन्य महिलाओं को भी साथ मिलाने लगी हैं। यही कारण हैं कि चंडीगढ़ में ब्यूटी पार्लरो की संख्या बढ़ रही हैं। गैर मर्द के साथ जुडऩे वाली महिला के भटके हुए कदमो की वापसी काफी कठिन होती हैं।
यौन विशेषज्ञों का मानना हैं कि यौन एक प्राकृतिक आवश्यकता है, जिस पर अंकुश लगाना या काबू पाना काफी कठिन है। यौन व्यापार से जुड़ी एक महिला ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मौज मस्ती के लिए मर्द यदि महिला की सेवाएं ले सकते हैं, तो महिलाओं को भी गैर मर्द से संबंध बनाने से परहेज नहीं करना चाहिए। चंडीगढ़ की कई आलीशान कोठियों में ब्यूटी पार्लर की आड़ में मर्द देह व्यापार चलने की चर्चा है, जहां संभ्रात परिवारों की महिलाओं की भागीदारी होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications