पुरुष जजों पर कमेंट करने वाली महिला जज बर्खास्त

court
त्रिपुरा। कभी कभी इंसान को उसका ज्यादा बोलना मुसीबत में डाल सकता है या यूँ भी कहे अगर कोई किसी के खिलाफ व्यर्थ की टिपण्णी करे तो उसके द्वारा कही गयी बात उसकी नौकरी या उसका पद भी छीन सकती है।

कुछ ऐसा ही हुआ त्रिपुरा में जहां एक महिला जज को उसके द्वारा दी गयी आपत्तिजनक टिपण्णी के चलते बर्खास्त कर दिया गया। उन पर ऊपरी अदालतों के जजों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। साथ ही गलत व्यवहार करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

त्रिपुरा के लॉ सेक्रेटरी ने बताया कि सांपा नॉर्थ त्रिपुरा जिले में फैमिली कोर्ट में प्रिंसिपल काउंसलिंग ऑफिसर थीं। आरोप है कि सांपा ने गुवाहाटी हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों के खिलाफ भी प्रेस कांफ्रेंस में टिप्पणियां की थीं।

गुवाहाटी हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ इनक्वायरी भी की थी। जांच में पता चला कि सांपा के जजों पर लगाए आरोपों में दम नहीं था और इसके बाद गवर्नर के पास बर्खास्तगी की सिफारिश की गई। अब सांपा लीगल प्रैक्टिस भी नहीं कर पाएंगी और उनके खिलाफ कोर्ट की अवमानना का केस चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+