प्रेमी ने डाला प्रेमिका के दूल्हे पर तेजाब

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार थाना स्योहारा के ग्राम रतन पारा में रविवार शाम बारात की चढ़त के दौरान राजाराम नाम के युवक ने दूल्हे अरविंद पर तेजाब डाल दिया तेजाब डालने का कारण बस ये था की दूल्हा अरविंद अभियुक्त राजाराम की माशूका को ब्याहने आया था।
आपको बताते चलें कि तेजाब डालने से बग्गी पर बैठे अरविन्द, आदित्य 11 वर्ष और नकुल झुलस गये और अरविंद की दाहिनी आंख की रोशनी भी चली गयी । पुलिस के अनुसार आरोपी राजाराम उस युवती से प्रेम करता था जिसे ब्याहने अरविंद जा रहा था और ये बात राजाराम को बहुत बुरी लगी थी और इसी बात से खफा होकर राजाराम ने दूल्हे पर तेजाब डाला था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजाराम ने पहले से ही दूल्हे अरविंद को आगाह किया था कि वो बारात ना लेकर के आए। घटना के बाद राजाराम की बारातियों ने बुरी तरह पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया । 40 प्रतिशत झुलसे अरविंद और दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications