वीरभद्र सिंह सहित पत्‍नी पर तय हुआ रिश्‍वत लेने का आरोप

Virbhadra Singh
नई दिल्‍ली। वीरभद्र सिंह पर मुख्‍यमंत्री रहते हुए काम के बदले रिश्‍वत लेने का आरोप लगा था। हिमांचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्‍नी प्रतिभा सिंह पर सोमवार को कोर्ट ने आरोप तय किया है। टीम अन्‍ना ने यूपीए सरकार के 15 मंत्रियों पर भ्रष्‍टाचार में संलिप्‍त होने का आरोप लगाया था, अब टीम अन्‍ना को क्‍या जवाब देगी सरकार।

एक आईएएस अधिकार ने रिश्‍वत लेते हुए उनकी सीडी बना ली थी, जिसको कोर्ट में पेश किया गया था। उस सीडी की जांच में विरभद्र सिंह और उनकी पत्‍नी की आवाज को सही पाया गया है। जिसके बाद उनके ऊपर आरोप तय किये गये है। इस केस का खुलासा पूर्व कांग्रेसी नेता विजय सिंह मनमोटिया ने किया।

मनमोटिया ने कहा कि कांगेस को अपनी पार्टी पर ध्‍यान देना चाहिए क्‍यो‍क‍ि उनकी पार्टी में भ्रष्‍टाचार की बाढ़ सी आ गयी है। जो नेता भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त है उनको निकाल बाहर कर देना चाहिए। विरोधियों ने मांग की है कि सिंह को तुरंत अपने पद से इस्‍तीफा देना चाहिए। पीएम को चाहिए कि वे तत्‍कालीन प्रभाव से सिंह से इस्‍तीफा मांगे।

गौरतलब है कि इससे पहले टीम अन्‍ना के सदस्‍य अरविंद केजरीवाल ने यूपीए सरकार के पंद्रह मंत्रियों को भ्रष्‍टाचार में संलिप्‍त बताया था। उसके बाद उनको सरकार की तरफ से अनेक वार झेलने पड़ा थे। केजरीवाल पर संसद में अवहेलना करने का आरोप लगाया गया था। अब यूपीए सरकार के दो मंत्रियों पर कोर्ट ने आरोप तय कर दिया है। अब टीम अन्‍ना और केजरीवाल को सरकार क्‍या जवाब देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+