एक स्कूल ऐसा जहां बिकनी में रहती हैं टीचर्स
बीजिंग। सोचिए उस स्कूल की दशा क्या होगी जहां टीचर्स बिकनी में पढ़ाती हों। जाहिर है विरोध होगा और हो भी रहा है। चीन के एक ऑनलाइन भाषा स्कूल इन दिनों खासा चर्चा में है। इस स्कूल में चीनी भाषा मंदारिन सिखाया जाता है। इस स्कूल में सेक्सी मॉडल बिकनी पहन कर विदेशियों को मंदरारिन भाषा की ए बी सी डी सिखा रही हैं। हालांकि कुछ महिला संगठनों की ओर से चीन में इस स्कूल का विरोध हो रहा है लेकिन इंटरनेट पर इस 'स्कूल' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इस स्कूल में ऑनलाइन क्लास लेने वालों का क्रेज का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि इसके पहले पाठ 'व्हाट टाइम इज इट' पर 3 लाख से अधिक क्लिक मिले हैं। इस क्लास में दो मॉडल बिकनी में बिस्तर पर एक दूसरे के साथ पिलो टॉक करती नजर आती हैं। पिछले साल दिसम्बर में लॉन्च हुआ यह ऑनलाइन स्कूल इंटरनेट जगत में तेजी से अपनी जगह बना रहा है।
इस ऑनलाइन क्लास का पंचलाइन है 'लर्निग मंदारिन इन अनकन्वेंशनल वे' (अपरम्परागत तरीके से मंदारिन सीखना)। गौरतलब है कि चीन में ऐसे अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहते हैं। अभी चीन की एक यूनिवर्सिटी की बात करें तो वहां उन छात्र-छात्राओं को प्राइवेट बाथरूम में एक साथ नहाने की छूट दे दी गई है जिनके बीच प्रेम संबंध है।
चौक गये ना! तो आईए अब आपको बताते हैं पूरा मामला। चीने के जियान शहर की नॉर्थ वेस्टर्न पॉलिटेक्निकल यूनिवर्सिटी में तीन मंजिला बाथ सेंटर है। इस बाथ सेंटर में 7 प्राइवेट बाथरूम हैं जो खासकर यहां के स्टूडेंट्स के लिए ही बनाए गए हैं। नियम यह है कि अगर प्रेमी जोड़ों को शावर से नहाना है तो उन्हें 15 युआन (चीन की करेंसी) देना होगा। इतना ही नहीं इससे सिर्फ 3 युआन अधिक यानी की 18 युआन देकर प्रेमी युगल बाथ टब में एक साथ स्नान करने का मजा ले सकते हैं।
पढ़ें- सौ रुपये से भी कम में लीजिए यूनिवर्सिटी के बाथरूम में गर्लफ्रेंड संग मजा












Click it and Unblock the Notifications