गर्मी ने दी दिल्ली मेट्रो को नई ताकत

डीएमआरसी द्वारा जारी अपने एक बयान में कहा गया है कि जून में अभी तक छह दिन 20 लाख से अधिक यात्रियों ने दिल्ली मेट्रो की सवारी की है। सबसे अधिक 11 जून को 2094067 यात्रियों ने मेट्रो की सवारी की। अभी तक मेट्रो का रिकार्ड 2083755 का था। यह आंकड़ा पिछले साल अगस्त का है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो प्रबंधन इससे काफी उत्साहित है इसलिए यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई मेट्रो स्टेशनों पर 200 नए ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट लगाए जा रहे हैं जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म पर जाने से पहले लाइन में न लगना पड़े।
इनमें कश्मीरी गेट, नोएडा सिटी सेंटर, नोएडा सेक्टर-15, दिलशाद गार्डन, लक्ष्मीनगर समेत कई प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। इनके अलावा पटेल नगर, चावड़ी बाजार, जसोला व वैशाली मेट्रो स्टेशनों पर भी जरूरत के हिसाब से नई लिफ्ट लगाई गई हैं। मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि अब यात्री सुविधाओं को कैसे बढ़ाया जाय क्योंकि मेट्रो पर आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे प्रबंधन भी चिंतित है। आने वाले दिनों में हम आटोमैटिक यानी बिना चालक के ही मेट्रो का परिचालन सुनिश्चित करना चाहते हैं जिससे इस प्रकार की घटनाएं रोकी जा सकें। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से अभी भी मेट्रो में बहुत किया जाना बाकी है उसे हमलोग सुधार रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications