डीयू में अंतिम दिन 15 हजार छात्रों ने भरे प्रवेश फॉर्म

दिल्ली विश्वविद्यालय प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि चार जून से लेकर 18 जून तक कुल 54,000 स्नातक सीटों के लिए करीब पौने दो लाख फार्म भरे गए हैं। जिसमें सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणियों को मिलाकर कुल 1.46 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। बताया जा रहा है कि आनलाइन फार्म भी करीब 32 हजार छात्रों ने भरी है। इसमें से अकेले केवल 3600 छात्रों ने सोमवार को ही फार्म भरे।
26 तारीख को आएगी पहली कटआफ लिस्ट
डीयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. जे.एम. खुराना ने बताया कि पहली कट ऑफ लिस्ट 26 जून को डीयू की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उसी दिन से कॉलेजों में दाखिला फीस जमा होगी। जिन छात्रों का नंबर कॉलेज कट ऑफ लिस्ट में आता है वह कॉलेज की वेबसाइट या यूनिवसिर्टी बुलेटिन के प्रोस्पैक्ट्स में दाखिले के लिए अतिरिक्त योग्यता पैमाने को ध्यान से पढे़ं। कई बार छात्र जल्दबाजी में कॉलेज पहुंच जाते हैं और वहां से उन्हें निराश लौटना पड़ता है। इसलिए कॉलेज कोर्स में दाखिले के लिए दिए गए अतिरिक्त योग्यता पैमाने पर खरा उतरना जरूरी है। अक्सर कुछ कोर्स में दाखिले के लिए कॉलेज अंग्रेजी और गणित विषय में 60 फीसदी अंक या फिर दोनों विषयों का पढ़ा होने का मानदंड निर्धारित करते हैं। जिन्हें पूरा करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि दाखिला फार्म की स्कैनिंग शुरू हो गई है। आवेदनकर्ता छात्रों का डाटा तैयार कर, इसे कॉलेजों के पास भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications