थल सेना प्रमुख ने की कश्मीर के मुख्यमंत्री से मुलाकात

थलसेना प्रमुख ने ऑपरेशन सद्भावना, श्री अमरनाथ यात्रा और राज्य के विभिन्न हिस्सों से सेना हटाने पर भी मुख्यमंत्री पर विचार-विमर्श किया। आपको बताते चलें की थलसेना प्रमुख का कार्यभार ग्रहण करने के बाद जनरल बिक्रम सिंह का जम्मू-कश्मीर का यह पहला दौरा है।
राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए सिंह की दोपहर को मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनायक और सेना की 15वीं कोर के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ओम प्रकाश भी मौजूद थे।
एक घंटे की इस बैठक में मुख्यमंत्री व थलसेना प्रमुख ने राज्य में जारी आतंकरोधी अभियानों की समीक्षा भी की। उसके बाद सिंह ने चिनार कोर के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से बैठक की। इससे पूर्व उन्होंने उत्तरी कश्मीर में कई अग्रिम चौकियों का भी दौरा किया।
गौरतलब है कि जनरल बिक्रम सिंह, ने कश्मीर घाटी में शनिवार को नियंत्रण रेखासे लगी कुछ अग्रिम चौकियों का दौरा भी किया | सूत्रों ने बताया कि जनरल द्वारा इस दौरे का मकसद सुरक्षा को और भी पुख्ता बनाना था।
गौरतलब है की मुख्यमंत्री और सेना प्रमुख के अलावा इस मीटिंग में राज्यपाल भी मौजूद थे। राज्यभवन से जुड़े सूत्रों के अनुसार जनरल इस बात की तसल्ली करना चाहते हैं की सीमा पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध है कि नहीं साथ ही वो ये भी देखना चाहते है कि अगर ऑपरेशन सद्भावना, श्री अमरनाथ यात्रा और राज्य के विभिन्न हिस्सों से सेना हटाने पर क्या वहां अमन और सुकून कायम हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications