प्रणब हुए राष्‍ट्रपति तो कौन बनेगा वित्‍तमंत्री?

Pranab Mukherjee
नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रपति पद के लिए प्रत्‍याशी को लेकर कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के घर पर चल रहे बैठकों के दौर के बीच से खबर मिली है कि प्रणब मुखर्जी यूपीए के प्रत्‍याशी होंगे। खबर यह भी है कि वो 26 तारीख को वित्‍त मंत्री पद छोड़ देंगे। अब सवाल यह उठता है कि अगर वो रायसीना हिल्‍स गये तो वित्‍तमंत्री कौन बनेगा।

कांग्रेस खेमे में जिन नामों की चर्चा हो रही है उनमें कमलनाथ, मोंटेक सिंह अहलूवालिया, सुशील कुमार सिंदे, पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, जयराम रमेश और एके एंटनी के नाम प्रमुख हैं।

कमलनाथ का दावा सबसे मजबूत

खबर है कि कांग्रेस के अधिकांश नेता कमलनाथ को वित्‍तमंत्री बनाना चाहते हैं। कमलनाथ के नाम पर यूपीए के घटक दलों को भी कोई आपत्ति नहीं होगी। खबर यह भी है कि पी चिदंबरम को वापस वित्‍तमंत्रालय दिया जा सकता है। लेकिन ऐसी स्थिति में उन्‍हें गृह मंत्रालय छोड़ना होगा। और यदि ऐसा हुआ तो गृह मंत्रालय का कार्यभार शिंदे को दिया जा सकता है।

खैर इन सभी नामों पर चर्चा जोरों पर है। फिलहाल यूपीए ने शाम 4 बजे एक बैठक बुलाई है। बैठक के बाद ही राष्‍ट्रपति पद के प्रत्‍याशी की अधिकारिक घोषणा की जायेगी और साथ ही अगर प्रणब का नाम आया तो अगले वित्‍तमंत्री के नाम की घोषणा भी कर दी जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+