मेरठ में दो छात्रों की गोलियों से भूनकर हत्या

Murder
लखनऊ। मेरठ महानगर के सिविल लाइन इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावारों ने दो छात्रों की गोली मार कर हत्या कर दी। छात्रों को गोली फिल्मी स्टाइल में फोन कर पेट्रोल पम्प पर बुलाकर मारी गयी। पुलिस इस दोहरे हत्याकाण्ड के पीछे पुरानी रंजिश और प्रेम-प्रसंग की बात मानकर छानबीन कर रही है।

एसएसपी मेरठ के. सत्यनारायण ने बताया कि सोमवार की रात दो छात्रों राहुल और उसके एक साथी शिवम को कुछ लोगों ने फोन करके सिविल लाइन स्थित साकेत पेट्रोल पम्प पर बुलाया। छात्र राहुल और उसका साथी शिवम कार में सवार थे। फोनकर्ता कुछ ही देर में मोटरसाइकिलों से पेट्रोल पम्प पहुंच गये। बताया जाता है कि छात्र राहुल व शिवम की उन लोगों से कुछ बातचीत हुई और फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने असलहा निकाल कर दोनों छात्रों पर तबड़तोड गोलियां चला दी।

पेट्रोल पंप पर गोली चलते ही वहां हड़क प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया,जहां डाक्टरोंं ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने दोनों छात्रों को कई गोलियां मारी थी। एक छात्र मेरठ के कालेज में पढता था जबकि दूसरा अम्बेडकरनगर कालेज का छात्र था।

एसएसपी ने बताया कि अभी तक की छानबीन में यह पता चला है कि दोनों छात्रों की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या फिर प्रेम-प्रसंग का मामला हो सकता है। पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के लिए सर्विलांस की मदद ले रही है। फिलहाल अभी इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। राहुल सिंह मेरठ के प्रगतिनगर का रहने वाला था जबकि शिवम ज्योतिबाफूलेनगर जिले के रजबपुर का निवासी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+