31 साल बाद आई आधी अधूरी खुशी, रोहिणी का ड्रा निकला

Delhi Development Authority (DDA)
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली वासियों को 31 साल ही सही प्लाट का आवंटन तो हो गया पर इस आवंटन से दिल्ली वासियों में खुशी है क्योंकि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने एक तो प्लाट के साइज कम कर दिए वहीं अभी तक इसके रेट नहीं खोले गए हैं जिससे आवंटियों में हलचल है। बताया जा रहा है कि यदि पिछले 31 साल का पहले का रेट यदि मिलता है तब तो आवंटियों को कुछ फायदा होगा अन्यथा यदि आज के रेट में दिल्ली विकास प्राधिकरण प्लाट की कीमत वसूल करता है तो एक बार फिर अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को रोहिणी आवासीय योजना, 1981 का ड्रॉ आखिरकार कर दिया गया। 24 हजार 529 प्लॉटों का ड्रॉ निकाला। यह डीडीए का अब तक सबसे बड़ा ड्रॉ है। हालांकि बताया जा रहा है कि रोहिणी के इस स्कीम में कई ऐसे लोग शामिल है जिन्होंने 31 साल पहले आवेदन किया था अब वे इस दुनिया में नहीं है।

आपको बता दें कि मंगलवार को विकास सदन में आयोजित इस ड्रॉ के बारे में लोगों को जानकारी न होने के कारण काफी कम लोग वहां पहुंचे। डीडीए से बाहर के व्यक्तियों को जज नियुक्त किया गया था। उनकी उपस्थिति में कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ निकाला गया। डीडीए का कहना है कि ड्रॉ बेहद सुव्यवस्थित तरीके से पूरा हुआ। इसमें कमजोर आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के अंतर्गत 4402 प्लॉट, कम आय वर्ग (एलआइजी) के अंतर्गत 12350 प्लॉट एवं मध्यम आय वर्ग (एमआइजी) श्रेणी के अंतर्गत 7777 प्लॉटों का आवंटन किया गया । ईडब्ल्यूएस का प्लॉट साइज 26 वर्गमीटर, एलआइजी का 32 वर्गमीटर और एमआइजी का 60 वर्गमीटर होगा। पहले डीडीए ने एलआइजी का प्लॉट साइज 48 वर्गमीटर और एमआइजी का 90 वर्गमीटर था। इसको 1999 में कम कर दिया गया था।

डीडीए अधिकारियों का कहना है कि प्लॉट आवंटन के बाद डीडीए कब्जा देने की प्रक्रिया आरंभ करेगा। जिसमें कुछ समय इस कारण से लगेगा क्योंकि सभी पंजीकृत व्यक्ति बहुत पुराने हैं और इनकी वास्तविकता और पात्रता की जांच की जाएगी। इसलिए प्लॉट पर कब्जा देने में कुछ समय लगेगा।

यदि आप ड्रा देखना चाहते हैं औऱ जानना चाहते हैं कि आप उन भाग्यशालियों में शामिल हैं कि नहीं जिनको प्लाट आवंटित हुआ है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+