होटल में कॉल गर्ल संग रंगरलियां मनाते कांग्रेस नेता गिरफ्तार

पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर फिरोजपुर के कैंट के होटल ग्रीन व डीलक्स ग्रीन होटल में देह व्यापार की सूचना मिली थी। छापा मारने पर वहां पांच जोड़े रंगरलियां मनाते पकड़े गए। कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह भी शामिल हैं। इसमें पंजाब पुलिस का हवलदार गुरबचन सिंह भी शामिल है। पकड़ी गई लड़कियों में कुछ लड़कियां नाबालिग हैं, जो शहर की रहने वाली हैं। बाकी गांव की रहने वाली बताई जाती हैं।
पुलिस ने होटल मालिकों में से एक नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य अशोक कुमार गर्ग फरार हो गया। चौकाने वाली बात यह है कि कैंट जैसे संवेदनशील इलाके में चल रहा यह होटल कमिश्नर दफ्तर के ठीक सामने स्थित है, जहां लंबे समय से जिस्मफरोशी चल रही थी। इस संबंध में गिरफ्तार की गई लड़कियों से पूछताछ की जा रही है जिससे इसके पीछे शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications