अवैध खनन रोकने गए सिपाही को कुचलकर मारा

बताया गया कि एक डंपर खेड़ीपुल की तरफ से यमुना नदी से रेत चोरी कर बदरपुर बॉर्डर की तरफ आ रहा है। दो पीसीआर ने नाका लगा दिया। डंपर का मालिक सेंट्रो कार से आगे-आगे चल रहा था। नाके को तोड़कर डंपर चालक ने सिपाही महाबीर की हत्या कर दी। कार और डंपर दिल्ली की तरफ भाग निकले। दिली में डंपर ने एक मारुति कार को टक्कर मार दी। इसके बाद सेंट्रो सवार राजपाल चौहान कार को छोड़कर भाग गया, जबकि डंपर चालक पप्पू को दबोच लिया गया। पुलिस ने डंपर व सेंट्रो कार को कब्जे में ले लिया है।
डंपर चालक व डंपर मालिक के खिलाफ अवैध खनन व हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सिपाही का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पहले तो इसे हादसा कहा, लेकिन बाद में हत्या कहा। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हाल में सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार से खनन माफिया पर जवाब मांगा था। यमुना क्षेत्र में जबरदस्त खनन हो रहा है। माफिया का खौफ बढ़ रहा है। यमुनानगर में नायब तहसीलदार को कुचलने की कोशिश की गई। एमपी,राजस्थान में माफिया हावी है।












Click it and Unblock the Notifications