उपचुनाव में अजित सिंह के बेटे की प्रतिष्ठा दांव पर

मांट सीट पर 12 जून को को मतदान होगा। इस क्षेत्र में कुल 2.86 लाख मतदाता हैं। रालोद के श्री चौधरी के इस्तीफे से रिक्त हुई इस सीट पर सपाने रालोद को अपनी सीट बनाये रखने की चुनौती दी है। इस सीट से छह बार विधायक रहे श्याम सुन्दर शर्मा तृणमूल कांग्रेस से प्रत्याशी हैं। गत विधानसभा चुनाव में वह रालोद के जयंत चौधरी से हार गये थे।
जयंत चौधरी मथुरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। ब्राह्मण और जाट बहुल इस सीट पर उपचुनाव में त्रिकोणात्मक मुकाबला दिखाई पड़ रहा है। श्री यादव ने चुनाव प्रचार पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के समय से ही उनके सजातीय जाट मतदाता आमतौर पर रालोद के ही समर्थन में रहे है। इस चुनाव में भी इन वोटों रालोद के पक्ष में ही जाने की उ मीद है जबकि ज्यादातर ब्राह्मण मतों के तृणमूल कांग्रेस के उ मीदवार के पक्ष में जाने के कयास लगाये जा रहे हैं।
सपा उम्मीदवार को फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी ने जिताने की अपील की। महिमा ने पिछले आम चुनाव में श्याम सुन्दर शर्मा के लिये प्रचार किया था। यहां से छह बार विधायक रहे श्याम सुन्दर शर्मा के पक्ष में आज फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिन्टा भी प्रचार करने आ रही हैं। श्री सिंह और उनके पुत्र जयंत चौधरी तथा उनकी पत्नी चारु चौधरी ने रालोद उ मीदवार के पक्ष में रैलियां की। क्षत्रिय मतदाताओं की अच्छी संख्या को देखते हुए सपा ने खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को भी प्रचार मैदान में उतारा।
इस सीट को बरकरार रखने के लिये मथुरा के सांसद जंयत चौधरी एक दिन में औसतन 13 सभाएं कर रहे हैं। सीएम ने अंतिम दौर में अपने प्रत्याशी संजय शर्मा के पक्ष में प्रचार किया लेकिन सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव चुनाव प्रचार के लिये नहीं आये।












Click it and Unblock the Notifications