फिर फंसी कांग्रेस, विधायक की बनी अश्लील सीडी

सूत्रों के अनुसार बाड़मेर को कांग्रेस विधायक ने शिकायत दर्ज कराई है कि अश्लील सीडी के कारण उनको ब्लैकमेल किया जा रहा है। भंवरी देवी केस में सवालों से घिरी गहलोत सरकार सीडी का नाम सुनते हुए सहम गयी है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि सरकार ने खुफिया जांच एजेंसियों से इसके बारे में जानकरी मांगी है।
देश में एक बार फिर अश्लील सीडी का खेल शुरू हो गया है। बाड़मेर से कांग्रेस के विधायक मेवाराम जैन के अनुसार उनको लगातार धमकियां मिल रही है। उनको धमकी दी जा रही है कि अगर उन्होंने दस लाख रूपये नहीं दिये तो उनकी अश्लील सीडी सार्वजनिक कर दी जाएगी। विधायक इन धमकियों से इतना परेशान हो गये कि बुधवार की रात वह कोतवाली पहुंच गये और स्थालीय अखबार से जुड़े 3 लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी।
सूत्रों के अनुसार विधायक ही शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की तह तक जाने में जुट गयी है। कांग्रेस विधायक की अश्लील सीडी को लेकर राजस्थान का सियासी पारा एक बार और चढ़ने वाला है। भवरी देवी केस में राजस्थान कांग्रेस के कद्दावर नेताओं को नाम सामने आया था, और इस केस में भी सारे कांग्रेस के ही नेताओं का नाम आ रहा है। कांग्रेस के नेताओं का नाम आना, राजस्थान कांग्रेस के लिए बड़ी परेशानी हो सकती है।
बताया जा रहा है कि सरकार ने खुफिया विभाग को सीडी से जुडी सारी जानकारी इकट्ठा करने के लिए कहा है। सीडी में फंसे विधायक मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जयपुर में डेरा डाल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications