पीओके में आतंकियों को खुश कर रही है बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान

Laila Khan
मुंबई। पिछले एक साल से भी ज्‍यादा वक्‍त गुजर चुके हैं बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान उर्फ रेशमा पटेल को परिवार संग लापता हुए। अब इस मामले में खुलासों का दौर शुरु हो गया है। इस क्रम में एक यह भी खुलासा हुआ है कि लैला खान आतंकी संगठन लश्‍कर ए तैयबा के चुंगल में है और पाक अधिकृत कश्‍मीर (पीआके) में आतंकवादियों के कब्‍जे में हैं। सीधे शब्‍दों में कहें तो लैला आंतकवादियों के मनोरंजन का साधन बन चुकी है और वह आतंकियों को खुश कर रही है।

सूत्र के मुताबिक, 'लैला को लश्कर के किसी खुफिया ठिकाने में रखा गया है और उसे संगठन के सदस्यों के मनोरंजन का साधन बनाया गया है। अगर ऐसा है तो लैला के सामने आतंकवादियों की बात मानने को सिवा कोई रास्ता नहीं है। अगर वह ऐसा नहीं करती है तो उसे मौत का सामना करना पड़ेगा क्योंकि आतंकी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता के सुबूत सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लग गए हैं।'

इससे पहले खबर आई थी कि लैला अपने परिवार के कई सदस्यों के साथ दुबई में है। लेकिन उसके पिता ने इस बात से इनकार किया है कि लैला दुबई में है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक लैला लश्कर की नापाक साजिशों का अहम हिस्सा है। आरोप है कि लश्कर लैला का इस्तेमाल आतंकी संगठन के लिए फंड जुटाने में कर रहा है। लैला का कथित पति मुनीर खान बांग्लादेश के आतंकी संगठन हूजी का सदस्य है।

इस बीच, राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने दावा किया है कि उन्होंने एटीएस के सामने हाजिर होकर 40 मिनट तक अपना बयान दर्ज करवाया है। राकेश का कहना है कि एटीएस उन्हें बुलाया था। राकेश ने लैला खान और राजेश खन्ना की फिल्म वफा का निर्देशन किया था। लेकिन एटीएस ने इस बात से इनकार किया है कि राकेश उनके दफ्तर आए थे और उनका कोई बयान दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+