लश्‍कर ए तैयबा से जुड़े हैं हॉट बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान के तार

Laila Khan
मुंबई। एक चंचल शोख हसीना आंखों में बॉलीवुड पर राज करने का सपना लिये मुंबई आई थी मगर वह पीछले 16 महीनों से पूरे परिवार समेत लापता है। पुलिस को शक है कि उस हसीना और उसके परिवार के लोगों का कत्‍ल हो गया है। मगर अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है कि उसके तार आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े हुए हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान की। जांच के बाद यह सामने आया है कि लैला ने अपने सौतेले पिता आसिफ शेख, बहन अजमिला पटेल और पारिवारिक मित्र परवेज इकबाल के साथ 2011 में मुंबई की रैकी की थी। लैला ने लश्कर ए तैयबा को फोटोग्राफ और नक्शे मुहैया कराए थे।

य‍ह सनसनीखेज खुलासा निश्‍चित तौर पर हैरान करने वाला है क्‍योंकि लैला ने बॉलीवुड की 5 फिल्‍मों में बतौर लीड एक्‍ट्रेस काम किया था और उसकी हॉट अंदाज के लाखों कायल हो गये थे। जांच एजेंसी ने यह खुलासा किया है कि लश्कर मुंबई में हमले की तैयारी में था। फोटोग्राफ और नक्शे मिलने के बाद लश्कर ने तीनों को दिल्ली जाने को कहा। दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में ब्लास्ट के बाद तीनों अलग अलग कारों में सवार होकर फरार हो गए। सितंबर 2011 में हुए ब्लास्ट लैला की कार का इस्तेमाल हुआ था। लैला की यह कार जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में मिली थी।

दिल्ली से भागने के बाद तीनों लैला के इगतपुरी स्थित फॉर्म हाउस पर मिले। वहां पर तीनों ने लश्कर आतंकी डॉक्टर वसीम,मेजर यासीन और मेजर गुलाम से मुलाकात की। यहां से जाते वक्त इन्होंने सबूत मिटाने के लिए फॉर्म हाउस को आग लगा दी। आईबी के सूत्रों के मुताबिक इगतपुरी से चारों अलग अलग हो गए। लैला का पारिवारिक मित्र इकबाल और सौतेला पिता शेख दिल्ली चले गए। वहां उन्होंने ब्लास्ट को अंजाम दिया। इन्होंने जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ से गाड़ी ली थी। यह गाड़ी लैला के नाम थी। दिल्ली में ब्लास्ट के बाद लश्कर ने इकबाल को उस कार के साथ मुंबई बुला लिया।

वहां दूसरे धमाके को अंजाम देने की योजना थी। इस बीच जम्मू कश्मीर की पुलिस ने आईबी को सूचना दी कि एक कार मिली है जिसमें विस्फोटक सामग्री है। इस कार का मुंबई में धमाके में इस्तेमाल होने वाला था। इस सूचना पर आईबी ने कार को बरामद किया। लैला ने तीन साल पहले आतंकी संगठन हुजी के सदस्य मुनीर खान से शादी की थी। बताया जाता है कि मुनीर खान के जरिए ही लैला लश्कर के संपर्क में आई। लैला के साथ तीन साल पहले एक प्रोजेक्ट पर काम करने वाले डायरेक्टर राकेश सावंत ने बताया कि लैला के घर पर हमेशा अनजान लोग आते रहते थे।

राकेश ने बताया कि तीन साल पहले फिल्म के सिलसिले में जब वह लैला के घर गए तो वहां हथियार बंद एक कश्मीरी बैठा हुआ था। जब वह फिल्म के सिलसिले में वह लैला के इगतपुरी स्थित फॉर्म हाउस पर गया तो वहां भी इसी तरह के लोग बैठे हुए थे। जब लैला से इन लोगों के बारे में पूछा तो उसने बताया कि करीबी रिश्तेदार हैं। 2008 में विधानसभा चुनाव लड़ने की कोशिश करने वाला लैला का सौतेला पिता शेख इस वक्त फरार है। पुलिस ने उसके करीबी शाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+