बोर्ड परिक्षाओं में विद्यालयों ने स्कूलों को पछाड़ा

बोर्ड के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा में 2,54,494 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 1,72,598 उर्तीण हुए। इस परीक्षा में 1,41,170 छात्र बैठे थे, जिनमें 85,085 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 60.27 रही है, जबकि 1,13,324 प्रविष्ठ छात्राओं में से 87,513 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 77.22 रही है। राजकीय विद्यालयों के प्रविष्ठ 1,45,971 परीक्षार्थियों में से 1,01,608 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 69.60 रही है, दूसरी ओर प्राइवेट विद्यालयों के प्रविष्ठ 1,04,936 परीक्षार्थियों में से 68,433 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 65.21 रही है । उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों के 65.18 प्रतिशत परीक्षार्थी उर्तीण हुए है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के 70.97 प्रतिशत परीक्षार्थी उर्तीण हुए है।
उन्होंने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों में 26,603 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 15,882 पास हुए तथा परिणाम 59.70 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम बीएसएनएल मोबाइल पर SMS के माध्यम से HR12rollno>send to 56666 पर एवं बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित हैल्पलाईन नं. 01664-254000 पर प्रात: 9 बजे से उपलब्ध करवाए जाएगें और इंटर नेट की वैबसाईट http://bseh.gov.in, http://hbse.nic.in, www.indiaresults.com, www.schools9.com, www.examresults.net पर प्रात: 9 बजे से देखे जा सकेंगे।
जिलावार पास प्रतिशतता के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि सोनीपत जिले में लड़कियों एवं लड़कों की पास प्रतिशतता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यहाँ 86.78 प्रतिशत लड़कियां तथा 73.86 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण होने में सफल रहे। इसी प्रकार अम्बाला जिले में लड़कियों एवं लड़कों की पास प्रतिशतता क्रमश: 72.94 प्रतिशत व 54.22 प्रतिशत, भिवानी जिले में 77.37 व 60.42 प्रतिशत, फरीदाबाद जिले में 71.25 व 52.54 प्रतिशत, फतेहाबाद में 73.4 व 52.05 प्रतिशत, गुड़ग़ांव में 79.96 व 63.71 प्रतिशत, हिसार जिले में 75.25 व 51.99 प्रतिशत, झज्जर जिले में 83.45 व 69.5 प्रतिशत, जींद जिले में 79.68 व 59.67 प्रतिशत, करनाल जिले में 73.79 व 49.53 प्रतिशत
कैथल जिले में 74.52 व 56.42 प्रतिशत, कुरूक्षेत्र जिले में 71.87 व 58.5 प्रतिशत, महेन्द्रगढ़ जिले में 76.17 व 64.45 प्रतिशत, पंचकूला जिले में 76.29 व 52.22 प्रतिशत, पानीपत जिले में 77.6 व 60.31 प्रतिशत, रेवाड़ी जिले में 74.37 व 57.01 प्रतिशत, रोहतक जिले में 81.1 व 62.46 प्रतिशत, सिरसा जिले में 73.31 व 53.68 प्रतिशत, यमुनानगर जिले में 67.95 व 52.05 प्रतिशत, मेवात जिले में 81.21 व 62.51 प्रतिशत रही, जबकि पलवल जिले में 78.58 प्रतिशत लड़कियां व 60.77 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण रहे।












Click it and Unblock the Notifications