उज्जैन में ढ़ोंगी तांत्रिक की सीरियल किलिंग

मध्य प्रदेश पुलिस को सूचना मिली कि 48 घंटे में एक ही परिवार के 5 लोग लापता हो गये। लापता परिवार उज्जैन के शाह परिवार के थे। पुलिस ने छानबीन शुरु की तो पता चला कि इसी तर्ज पर चार साल पहले एक और परिवार लापता हो गया था। पुलिस छानबीन कर ही रही थी केके शाह का बेटा शशांक पुलिस के पास पहुंच गया और उसने जो कहानी पुलिस को सुनाई उसने पुलिस के होश उड़ा दिये।
शशांक ने बताया कि कुख्यात तांत्रिक नारायण सिंह ने उसे, उसके पिता और उसकी मां को जान से मार दिया है। उसके बाद वह उसे मारने के बाद जंगल में फेंक दिया था मगर वह बच गया। इसके बाद पुलिस ने नारायण सिंह को हिरासत में ले लिया। कातिल पुलिस के हाथ में था मगर पुलिस उसके बयानों से संतुष्ट नहीं थी। लिहाजा उसे लाई डिटेक्टिव से गुजारा गया मगर तांत्रिक ने उससे भी बच निकला।
पुलिस ने तांत्रिक को वैज्ञानिक नुख्सों से सच उगलवाने के लिये गुजरात भेजा। वहां वैज्ञानिकों की देख रेख में तांत्रिक ने मुंह खोला था तो लाशों की संख्या दोगूनी हो गई। तांत्रिक ने बताया कि चार साल पहले लापता हुए जैन परिवार के लोगों को भी उसने ही जान से मारा था। उसने पुलिस को बताया कि वह मारने के बाद चेहरा इस कदर बिगाड़ देते था कि पहचान कर पाना मुश्किल हो जाये। तांत्रिक ने पुलिस को बताया कि वह सिर्फ लूट की नियत से लोगों को मारता था और फिर उन्हें घने जंगलों में फेंक देता था।












Click it and Unblock the Notifications