देश के सबसे बड़े घोटाले में फंसे नितिन गडकरी के बेटे

इस समय कोयला घोटाला खासा चर्चा में है। ये तो लगभग तय है कि यह इसके आवंटन में घोटाला किया गया है, लेकिन अगर यह घोटाला पूरी तरह से सच निकला तो यह देश का सबसे बड़ा (1.8 लाख करोड़) घोटाला कहा जाएगा। कोल मुद्दा जबसे प्रकाश में आया है तबसे भाजपा और अन्य विरोधी दल यूपीए सरकार को घेरने में थोड़ी भी चूक नहीं दिखाते।
सूत्रों के द्वारा ऐसा बताया गया है कि राज्यमंत्री वी नारायणस्वामी ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की सरकार में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के करीबीयों को कोयला आवंटित करके फायदा पहुंचाया गया है। इस मुद्दे को राज्यसभा में उठाने की इजाजत तक नहीं दी गयी।
गौरतलब है कि इससे पहले कोयला घोटाला को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा किया गया, सदन की कार्यवाही शुरू होने के 10 मिनट बाद ही खत्म करनी पड़ी थी। कोयला आवंटन के मामले पर कैग की रिपोर्ट पर कुछ खास लोगो को लाभ पहुंचाने के लेकर भाजपा संग अन्य पार्टियों ने जमकर हंगाम किया था।
सीजीए की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2004 से 2009 के बीच बिना निलामी के कोयला खानों का आवंटन किया गया है, जिससे निजी कंपनियों को हजारों करोड़ का लाभ पहुंचाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications