बिहार न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

रणवीर सेना के प्रमुख ब्रह्मेश्‍वर मुखिया की गोली मारकर हत्‍या

Google Oneindia News

Ranvir Sena
आरा। बिहार के भोजपुर जिले में नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत कतिरा मुहल्ले में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर आज सुबह जातीय संगठन रणवीर सेना के पूर्व प्रमुख ब्रह्मेश्‍वर सिंह की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह की सैर पर निकले ब्रहमेश्वर सिंह उर्फ ब्रह्मेश्‍वर मुखिया (70) की सुबह करीब छह बजे अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। घटना के बाद मुहल्ले में पहुंची पुलिस को भी स्थानीय लोगों के प्रतिरोध का सामना करना पडा। बिहार में प्रतिबंधित जातीय संगठन रणवीर सेना पर कई जातीय नरसंहारों को अंजाम देने का आरोप है। सिंह पर इन नरसंहारों की साजिश रचने का आरोप था। रणवीर सेना के प्रमुख के रूप में नरसंहार से संबंधित 22 मामलों में से 16 में सिंह बरी हो चुके थे और छह में जमानत पर थे।

<strong>आखिर कौन थे ब्रह्मेश्‍वर सिंह और क्‍या है रणवीर सेना?</strong>आखिर कौन थे ब्रह्मेश्‍वर सिंह और क्‍या है रणवीर सेना?

ब्रह्मेश्‍वर मुखिया सुबह टहलने निकले थे उसी समय हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। वे जेल में 9 साल तक सजा काटने के बाद जले से रिहा हुए थे। उन्‍होंने किसानों के लिए एक गैर राजनीति पार्टी बनाई थी। माओवादियों आदि से निपटने के लिए उन्‍होंने एक प्राइवेट सेना भी तैयार कर रखी थी।

ब्रह्मेश्‍वर मुखिया के संगठन का नाम कई बड़े नर संहारों से जोड़ा गया जिनमें लक्ष्‍मणपुर बाथे में 61 दलितों की हत्‍या और 1996 में बथानी टोला में 21 लोगों की हत्‍या सबसे कुख्‍यात था। आपको बता दे कि बिहार में रणवीर सेना एक ऊंची जातियों का संगठन माना जाता है। जाति संघर्ष के दौर में इस सेना का गठन किया गया था। कई बड़े नरसंहारों में इस सेना का हाथ माना जाता है।

Comments
English summary
Ranvir Sena chief Brahmeshwar Singh was shot dead on Friday morning when he has stepped out of his house for a morning walk.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X