बुलंदशहर: भयानक बस हादसा, 24 की मौत 20 घायल

हल्द्वानी डिपो की बस में सवार लोगों के शव भी बुरी तरह क्षत विक्षत हालत में मिले हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलाब सिंह ने बताया कि जनपद के तहसील सिकंदराबाद के मुकंदगढ़ी गांव के लोग टाटा 407 वाहन में सवार होकर आज गंगा स्नान के बाद गढ़गंगा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह पांच बजे उनका वाहन खानपुर मोड़ पर सामने से तेज गति से आ रही बस से जा टकराया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि हादसे में उत्तराखंड रोडवेज की बस पलट गयी। टाटा 407 में सवार सुरेश, महिपाल, रेखा, छोटू, भीम, सोनू, राजकुमारी, गौतम , रामवति , राजू सहित अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में बस चालक की भी मौत हो गयी है।
उन्होंने बताया कि टाटा 407 में 30 यात्री सवार थे। प्रशासनिक अधिकारी तथा राहत और बचाव दल के लोग मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुटे हैं। अभी भी दुर्घटना की सही वजह का पता नहीं लग पाया है।












Click it and Unblock the Notifications