Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ताजपोशी के बाद बिक्रम सिंह पहुंचे अमर जवान ज्योति

Bikram Singh
दिल्ली (ब्यूरो)। सरकार औऱ सेना के बीच विवाद का विषय़ बने जनरल वीके सिंह आज सेवानिवृत हो गए। उनकी जगह नए सेना प्रमुख के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह की ताजपोशी हो गई। बिक्रम सिंह सेना के सत्ताइसवें जनरल होंगे। सूत्रों ने बताया कि जनरल वीके सिंह ने लेफ्टिनेंट जनरल को बेटन सौंपी। उसके बाद वे इंडिया गेट पहुंचे और अमर जवान ज्योति पर सलामी दी। संभावना जतायी जा रही है कि आज शाम वे राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से मिलेंगे जहां वे अपने प्रमुख को सलामी देंगे। गौरतलब है कि वीके सिंह की विदाई जहां विवादों के बवंडर के बीच हो रही है। वहीं, नए सेनाध्यक्ष बिक्रम सिंह भी ऐसे वक्त पद संभाल रहें हैं जब उनकी नियुक्ति के खिलाफ कोर्ट में सवाल उठाए जा रहे हैं।

बिक्रम सिंह पूर्वी कमान से सेनाध्यक्ष पद पर पहुंचने वाले पांचवें जनरल हैं। वीके सिंह भी पूर्वी कमान के ही कमांडर थे। एक साक्षात्कार में ब्रिक्रम सिंह ने कहा फौज को किसी भी चुनौती के लिए तैयार करना अपनी पहली प्राथमिकता बताया है। हालांकि इसके पीछे वीके सिंह ही हैं जिन्होंने सेना के खस्ताहाल पर प्रश्न उठाया था। सिख लाइट इंफैंट्री में 1972 के कमीशन अधिकारी बिक्रम सिंह अगस्त, 2014 तक सेनाध्यक्ष रहेंगे। अपनी 40 बरस की सैन्य सेवा में सिंह उत्तरी कमान में कोर कमांडर और संयुक्त राष्ट्र मिशन में भी महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उन्हें परम विशिष्ट सेवा, उत्तम युद्ध सेवा, अतिविशिष्ट सेवा और सेना मैडल जैसे अलंकरणों से नवाजा जा चुका है।

उधर, सेवानिवृति से एक दिन पहले जनरल वीके सिंह ने स्वयं से जुड़े विवादों को यह कहते हुए कमतर करने का प्रयास किया कि उनके और रक्षा मंत्रालय के बीच कोई गलतफहमी नहीं है। जनरल सिंह ने साथ ही यह भी कहा कि रक्षा मंत्री एके एंटनी का सशस्त्र बलों को समर्थन को लेकर बहुत ही स्पष्ट रुख है। एक संवाददाता सम्मेलन में सिंह ने कहा, हमारे और रक्षा मंत्रालय के बीच कोई गलतफहमी नहीं है। सेना सरकार का हिस्सा है। हम जो भी कहते हैं, उस पर गौर किया जाता है। कभी-कभी आप सोचते हैं कि चीजों में विलंब हो रहा है, क्योंकि कोई उस पर ध्यान नहीं दे रहा है। यह सही नहीं है और ऐसा नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+