हरियाणा में संडे की तरह मनाया भारत बंद डे

Bharat Bandh
चंडीगढ़। पेट्रोल कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में हरियाणा में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। हरियाणा में कई स्थानों पर ट्रेनें रोके जाने की खबर है। फरीदाबाद के एनआईटी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। जींद में भी प्रदर्शन किया गया है। बीच बीच में दुकानें खोली भी गई। वहीं सिरसा में भी हजकां-भाजपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बाजार बंद होने से लोगों ने गुरूवार को रविवार के रूप में मनाया। कोई गली क्रिकेट खेलता नजर आया तो कोई ताश। उधर, यमुनानगर और जगाधरी और आस पास के इलाकों में भाजपा और हजकां कार्यकर्ता सड़कों पर डटे हुए है।

जो दुकानदार दुकानें खोल रहे है उनसे दुकानें बंद की करवाई जा रही है। सीपीएम भी सड़कों पर है और केंद्र सरकार के खिलाफ बंद को सफल कराने में लोगों को लामबंद कर रही है। बंद की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर यातायात ठप हो गया है। हरियाणा में रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

बाजार बंद है जिसका असर लोगों पर पड़ रहा है,ऊपर से गर्मी ने कहर ढाया हुआ है। हिसार व सिरसा में केवल बाजार बंद रहे बाकी सरकारी प्रतिष्ठान खुले ही रहे। गर्मी के चलते बाजारों में कर्फयू जैसे हालात बने हुए हैं। भारत बंद को लेकर हरियाणा में भाजपा-हजकां गठनबंध व लेफ्ट पार्टियां ही पेट्रोल मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदर्शन व बंद करवा रही हैं। समाचार लिखे जाने तक प्रदेया में कहीं भी हिंसा व अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+