रेव पार्टी में नया खुलासा, एक्ट्रेस सोफिया ने क्रिकेटर्स को बुलाया था
मुंबई। हाल ही में मुंबई की रेव पार्टी में आईपीएल खिलाडि़यों की मौजूदगी ने सबको चौका कर रख दिया था। चमचमाती लाइटों के बीच लगभग 38 लड़कियों के बीच चल रहे रेव पार्टी में एक नया खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोफिया हयात ने आईपीएल प्लेयर राहुल शर्मा और वायने पर्नेल को मुंबई के ऑकवुड प्रीमियर होटल में आयोजित रेव पार्टी में बुलाया था।
मुंबई पुलिस के मुताबिक पब्लिक रिलेशंस रिप्रजेंटेटिव नम्रता कुमार ने हयात को पर्नेल और अन्य प्लेयर को रेव पार्टी में लाने को कहा था। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि रेव पार्टी में छापेमारी के दौरान पुणे के खिलाड़ी राहुल शर्मा और पर्नेल हिरासत में लिए गए थे। नम्रता कुमार हयात के जरिए पर्नेल के संपर्क में आई थी।
एक मैगजीन के फोटो शूट के दौरान हयात की नम्रता से दोस्ती हुई थी। पुलिस के मुताबिक कुमार ने हयात को पार्टी में आने का न्योता दिया था। पर्नेल ने खुद पुलिस को दिए बयान में कहा था कि वह अपनी एक मित्र के कहने पर पार्टी में गया था।
उसकी मित्र एक पीआर रिप्रजेंटेटिव को जानती थी। पर्नेल के मुताबिक उसे बताया गया था कि होटल में बर्थ डे पार्टी है। उधर हयात ने भी कहा है कि वह पर्नेल को जानती है लेकिन राहुल शर्मा के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। हयात के मुताबिक वह रविवार शाम 7 बजे पार्टी में जाने वाली थी लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने छापा मार दिया। हयात के मुताबिक उसे पता था कि पर्नेल न तो शराब पीता है और न ही ध्रूमपान करता है।












Click it and Unblock the Notifications