सावधान! रेव पार्टी में अब आ सकते हैं सरप्राइज गेस्ट

इनकी पैनी नजरों से बचकर पार्टी में ड्रग्स का सेवन करना मुश्किल होगा। आपको बता दें कि रविवार को जुहू में चल रही रेव पार्टी के खुलासे के बाद स्टेट एक्साइज डिपार्टमेंट ने कमर कस ली है। डिपार्टमेंट ने यह सख्त आदेश दिया है कि कि ऐसे होटल के वेन्यू में जाकर सरप्राइज विजिट करें जिसे डिपार्टमेंट की ओर से वन डे पार्टी ऑर्गनाइज़ करने का लाइसेंस इशू किया गया है या फिर उसकी परमिट दी गई हो।
अगर वहां जाने पर किसी भी तरह कि गलत चीजें या फिर गलत हरकते होती पायी गयी तो वेन्यू के मालिक और लाइसेंस होल्डर पर कार्रावाई की जाएगी। मालूम हो कि जुहू में आयोजित रेव पार्टी में छापेमारी के दौरान आईपीएल के दो खिलाडि़यों सहित 96 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें 35 लड़कियां शामिल थी।












Click it and Unblock the Notifications