बहराइच में धू-धू कर जली तीर्थ यात्रियों की बस, 35 मरे

Road Accident
लखनऊ। बहराइच जिले देहात कोतवाली इलाके में एक बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गयी जिससे बस में आग लग गयी। आग लगने से बस में सवार 35 लोगों के मारे जाने की आशंका है। बस से शवों को निकाले जाने का कार्य काफी देर तक चलता रहा और फायर बिग्रेड के आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घटना प्रदेश के बहराइच जिले में कोतवाली देहात के चिलवरिया गांव के निकट देर रात हुई। ट्रक में सवार 80 जायरीन (तीर्थयात्री) अजमेर शरीफ जा रहे थे। पुलिस के अनुसार बस सुल्तानपुर के सेमरी गांव से आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब बस बहराइच के सिंभावली शुगर मिल के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी।

तेज़ रफ्तार से आ रही थी बस

बस की रफ्तार काफी अधिक थी जिसके कारण टक्कर होने के तुरन्त बाद ही बस में भंयकर आग लग गयी। चीनी मिल निकट होने के कारण लोगों ने मिल के कर्मचारियों से मदद मांगी, लेकिन कोई मदद न मिली। घायल यात्रियों को नजदीक के अस्पताल भेजा गया, जिसमें दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि बस में रसोई गैस सिलेंडर रखे थे। हो सकता है कि टक्कर के बाद सिलेंडरों की वजह से इसमें आग लगी हो। हालांकि पुलिस अभी आग के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं कह रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मरने वालों की संख्या 35 से ज्यादा भी अधिक हो सकती है। बस में करीब 2 दर्जन बच्चे थे, जिनमें कईयों के मारे जाने की खबर है। हादसे में कई शव इतने जल चुके हैं कि शवों की पहचान कर पाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है।

बताया जाता है कि यह बस सुल्तानपुर से चली थी और इसमें अंबेडकरनगर तथा फैजाबाद से भी लोग चढ़े थे। बस में सवार लोगों में खैरूनिशा, अकबरी, जैबुलनिशां, सबीना, नरूलनिशां, लाल मुहम्मद, मुम्मद हसीब, शेख बदरूद्दीन, फिरोज आलम, नसीमा खातून, फातिमा, मुहम्मद सिद्दीक व मुहम्मद रजा की हालत गंभीर बनी हुई है।

साथ लेकर जा रहे थे मौत का सामान

आम तौर पर यह देखा जाता है कि जायरीन अपने साथ गैस सिलेण्डर व स्टोव आदि लेकर चलते हैं। बहराइच में हुए सड़क हादसे में भी लोगों के मौत की वजह सिलेण्डर ही बना। बस में सवार लोगों ने बताया कि बस में गैस के छोटे सिलेण्डर थे जिनमें टक्कर के बाद आग लग गयी और देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जलने लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+