बिहार में निर्मल बाबा के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Nirmal Baba
अररिया। निर्मल बाबा की मुसीबतें जल्‍दी कम नहीं होने वाली हैं। लखनऊ के बाद अब बिहार के अररिया जिले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है वो भी गैर जमानती।

बिहार के अररिया जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने अध्यात्मिक गुरू निर्मल बाबा के विरूद्ध शनिवार को गैर जमानती वारंट जारी किया।

फारबिसगंज थाना क्षेत्र निवासी राकेश कुमार द्वारा दायर एक मामले की आज सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सत्येंद्र रजक ने निर्मल बाबा के विरूद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया।

राकेश ने निर्मल बाबा पर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने और धर्म के नाम पर रूपये वसूली करने का आरोप लगाते हुए फारबिसगंज थाना में गत 21 अप्रैल को भादवि की धारा 420 और 417 के तहत एक मामला दर्ज कराया था।

इससे पहले लखनऊ के गोमतीनगर थाने में भी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला दो बच्‍चों की शिकायत पर दर्ज हुआ वो भी जब कोर्ट ने पुलिस को इस बाबत आदेश दिये। पहले जब दो बच्‍चे पुलिस के पास गये तो पुलिस ने मना कर दिया था, इसीलिए बाद में उन्‍हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+