आईआईटी टॉपर अर्पित का शेड्यूल- 4 घंटे पढ़ाई फिर फेसबुक

आईआईटीईईई में देश भर में टॉप करने वाले फरीदाबाद के अर्पित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों व मित्रों को दिया है। अर्पित सेक्टर-15ए स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल का छात्र है इसके अलावा अर्पित ने कोचिंग संस्थान एमवीएन एजुकेशन सोसायटी व दिल्ली के एक निजी कोचिंग संस्थान से भी कोचिंग ली।
अर्पित ने बताया कि कोचिंग के बाद वो घर पर मात्र चार घंटे पढ़ता था। रिफ्रेशमेंट के लिए टीवी और खास कर फेसबुक ऐक्सेस। फेसबुक का शौक उसे कई सालों से है, लेकिन परिणाम आने के दो दिन पहले ही उसने अपनी फेसबुक आईडी डिलीट कर दी। अर्पित ने कहा कि उसे यह तो विश्वास था कि वो अच्छी रैंक में आयेगा, लेकिन टॉप करेगा इसके बारे में कभी नहीं सोचा था।
अर्पित के अनुसार टॉपर भी सामान्य छात्रों की तरह होते हैं। परीक्षा में सफलता के लिए जरूरी है नियमित पढ़ाई की जाए। जो पढ़ें, उसे आत्मसात करने की जरूरत है। निरंतरता नहीं टूटनी चाहिए। पढ़ाई के दौरान घर का माहौल भी शांत होना चाहिए। मेरी मां पढ़ाई के दौरान विशेष ख्याल रखती थी। पिता की तरह इंजीनियर बनने का सपना देखा, आज पूरा हो रहा है। पांच से छह घंटे की पढ़ाई नियमित रूप से करता हूं। शिक्षकों और सहपाठियों का सहयोग भी मिलता रहा।
आईआईटी परीक्षा में अव्वल आने वाले अर्पित अग्रवाल को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल व एमवीएन के संचालक वरुण शर्मा ने भी बधाई दी।
एमवीएन के 59 छात्र को मिली सफलता
सेक्टर-17 स्थित एमवीएन स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 59 छात्रों ने सफलता अर्जित की है। इसमें एक दर्जन से अधिक छात्राएं हैं। आरुषि अरोड़ा ने 386वां रैंक प्राप्त किया है। 576 रैंक संजू आहूजा को मिला है। विनय कुमार, सलिल शर्मा, सागर गर्ग, दीपेश, रिया, आयुष मुदगिल, विभांशु सिंह बहरमिया, रितेश बलदेव, अभिषेक गर्ग, रक्षित, रंजन नागपाल, सौरभ पांडेय, शालिनी सिंह, रक्षित अग्रवाल, कृष्णकांत भारद्वाज, नमन गुप्ता, निखिल गर्ग, दीपांशु अरोड़ा, आस्था गुप्ता, भारत गुप्ता, वैभव, अक्षत शर्मा, रोहन आर्य, ऐश्वर्य गर्ग, नीरज यादव, राधिका गुप्ता, भानु अग्रवाल, शुभम, उदित गुलाटी, शुभम् शर्मा, शिखर मल्होत्रा, मोहित राठी, शशांक गुप्ता, अंचल गुप्ता, आयुष मलिक, संजलि मक्कड़, अभिषेक नागपाल, गुंजन गुप्ता, प्रशांत मिश्रा, करन गुलाटी, राहुल गेरा, मयंक तेवतिया, अर्विल गुप्ता, अंकित गर्ग, गौरव सिंह, आकाश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, दीपक डागर, क्षितिज श्रीवास्तव, गुलशन चौहान, शिवानी चौहान, दृष्टि अग्रवाल, आकाश मल्होत्रा, कर्तव्य खन्ना ने बाजी मारी है।












Click it and Unblock the Notifications