सीबीएसई की किताबों से हटेगा ओसामा बिन लादेन

Osama Bin Laden
चंडीगढ़। ओसामा बिन लादेन को सामान्य ज्ञान की पुस्तक हंट भाग-5 के 60वें अध्याय को तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है। इसमें लादेन को संसार की नामचीन हस्तियों में शामिल किया गया था। लिटरेसी इंडिया प्रकाशन के संचालक बलदेव सिंह ने बताया कि संबंधित पुस्तक को प्रदेशभर के सीबीएसई व दूसरे पैट्रन के निजी शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था। प्रकाशित पुस्तकों के स्टॉक को शुक्रवार को नष्ट कर दिया गया।

उधर, इस मामले को लेकर दिन भर राज्य के निजी शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मचा रहा। शिक्षण संस्थानों के मुखिया बारीकी से पाठ्यक्रम में शामिल अध्यायों का मूल्यांकन करने में लगे रहे। इस संदर्भ में बृहस्पतिवार को मुढाढ़ गौशाला के कोषाध्यक्ष हरीश गर्ग, राधेश्याम प्रजापति और दूसरे समाज सेवी संगठनों ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के साथ प्रदेश की शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल को अवगत कराया था।

इस पर गीता भुक्कल ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जहां पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है, वहीं पाठय सामग्री के चयन बारे शिक्षण संस्थानों को सजग रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुनिया की प्रसिद्ध हस्तियों के साथ लादेन के चित्र को प्रकाशित करना निंदनीय है।

सरकार सुनिश्चित करेगी इस प्रकार की पुनर्वृत्ति न हो। शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि विभाग प्रकाशकों पर नजदीकी नजर रखेगा। किसी भी सूरत में देश के कर्णधारों को भ्रमित करने वाली पाठ्य सामग्री का अध्ययन शिक्षण संस्थानों में नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सदैव इस बात के हिमायती रहे हैं कि विद्यार्थियों को सद्गुणों से भरी शिक्षा दी जाए। इसी पहलु को सामने रखते हुए पाठ्य सामग्री का चयन शिक्षण संस्थानों में किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+